इतिहास रचने को तैयार रायपुर, सेना दिवस पर 3000 स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, 5 लाख विद्यार्थी एक स्वर में करेंगे राष्ट्रगान

इतिहास रचने को तैयार रायपुर, सेना दिवस पर 3000 स्कूल-कॉलेजों में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, 5 लाख विद्यार्थी एक स्वर में करेंगे राष्ट्रगान

रायपुर। देशभक्ति गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है। 15 जनवरी को रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 5 लाख विद्यार्थी और युवा एक साथ, एक ही समय पर ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन करेंगे। यह आयोजन देश के इतिहास में अपनी तरह का पहला प्रयास माना जा रहा है।

3000 से अधिक स्कूल-कॉलेजों में होगा एक साथ गायन
सेना दिवस के अवसर पर दोपहर 12:55 बजे रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक स्कूलों और कॉलेजों में एक साथ वंदे मातरम् का गान किया जाएगा। वहीं, सुभाष स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में लगभग 20 हजार युवा प्रत्यक्ष रूप से भाग लेंगे।

पुष्पवर्षा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण
मुख्य कार्यक्रम के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशेष आयोजन किए जाएंगे, जो इस ऐतिहासिक क्षण को और भव्य बनाएंगे।

Read More डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश

स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम् की भूमिका पर वाचन
कार्यक्रम संयोजक दानसिंह देवांगन ने बताया कि रायपुर देश का पहला लोकसभा क्षेत्र होगा, जहां इतनी बड़ी संख्या में युवा एक साथ वंदे मातरम् का गायन करेंगे। इसके साथ ही स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम् के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान विषय पर वाचन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा गीत के हिंदी अर्थ की प्रतियां भी वितरित की जाएंगी।

Read More जंगल में 5 फीट का गड्ढा, पास पड़ा सफेद कपड़ा... बच्चों ने देखा, तो मचा हड़कंप

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ली तैयारियों की समीक्षा
इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल इतिहास रचेगा, बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक गौरव को और सशक्त करेगा।

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित
बैठक में जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन सहित शिक्षा विभाग, नगर निगम, विश्वविद्यालय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच