छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज: सरकार ने बनाई पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति, रंजना प्रकाश देसाई होंगी अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज: सरकार ने बनाई पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति, रंजना प्रकाश देसाई होंगी अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह समिति यूसीसी लागू करने की संभावनाओं, कानूनी पहलुओं और आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत अध्ययन कर अपनी अनुशंसाएं राज्य सरकार को सौंपेगी।

समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई करेंगी। समिति में प्रशासन, कानून और शिक्षा क्षेत्र के अनुभवी विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है, जो राज्य में समान नागरिक संहिता के क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन करेंगे।

भाजपा के चुनावी वादे की दिशा में बड़ा कदम
समान नागरिक संहिता भाजपा के प्रमुख चुनावी वादों में शामिल रही है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में राज्य में यूसीसी लागू करने का संकल्प लिया था। सरकार बनने के बाद विशेषज्ञ समिति का गठन इस दिशा में पहला औपचारिक कदम माना जा रहा है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां जनवरी 2025 से समान नागरिक संहिता लागू हो चुकी है। अब छत्तीसगढ़ भी उन राज्यों की सूची में शामिल हो गया है, जहां यूसीसी लागू करने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Read More CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल

क्या है समान नागरिक संहिता (UCC)?
समान नागरिक संहिता का उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और दत्तक ग्रहण जैसे व्यक्तिगत मामलों में एक समान कानून लागू करना है। वर्तमान में भारत में विभिन्न धार्मिक समुदायों के लिए अलग-अलग व्यक्तिगत (पर्सनल) कानून लागू हैं। यूसीसी का उद्देश्य इन विषयों पर समान कानूनी व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Read More Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू

समिति को सौंपी गई हैं ये जिम्मेदारियां
राज्य सरकार ने विशेषज्ञ समिति को यूसीसी से जुड़े विभिन्न कानूनी और सामाजिक पहलुओं का अध्ययन करने की जिम्मेदारी सौंपी है। समिति

  • राज्य में यूसीसी लागू करने की वर्तमान कानूनी स्थिति का अध्ययन करेगी।
  • विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और दत्तक ग्रहण जैसे विषयों पर सुझाव देगी।
  • नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों से सुझाव एवं राय प्राप्त करेगी।
  • अन्य राज्यों में लागू या प्रस्तावित समान नागरिक संहिता के मॉडल का अध्ययन करेगी।
  • यूसीसी का प्रारूप तैयार कर राज्य सरकार को सौंपेगी।
  • आवश्यक विधायी और प्रशासनिक अनुशंसाएं भी प्रस्तुत करेगी।

समिति में कौन-कौन शामिल हैं?
राज्य सरकार द्वारा गठित पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति में निम्नलिखित सदस्य शामिल किए गए हैं

  • न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई – अध्यक्ष
  • शत्रुघ्न सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) – सदस्य
  • एम. के. राउत (सेवानिवृत्त आईपीएस) – सदस्य
  • मोहन पवार, वरिष्ठ अधिवक्ता – सदस्य
  • ज्योति रानी सिंह (सेवानिवृत्त प्राचार्य) – सदस्य
Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल