बिलासपुर स्टेशन पर शुरू हुई बाइक रेंटल सेवा, यात्रियों का सफर होगा आसान

बिलासपुर स्टेशन पर शुरू हुई बाइक रेंटल सेवा, यात्रियों का सफर होगा आसान

बिलासपुर : रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अब स्थानीय आवागमन के लिए ऑटो या टैक्सी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा । रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बाइक रेंटल सेवा शुरू कर दी गई है । यह सुविधा स्टेशन परिसर में कोच रेस्टोरेंट के समीप उपलब्ध होगी । सेवा का विधिवत शुभारंभ प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार ने फीता काटकर किया । इस दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह सहित वाणिज्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पहली ऐसी सुविधा

रेलवे के अनुसार, बिलासपुर स्टेशन पर शुरू की गई यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की पहली बाइक रेंटल सेवा है । इसका उद्देश्य यात्रियों को स्टेशन से शहर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचने के लिए सुविधाजनक, किफायती और त्वरित परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना है । खासकर कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इस सुविधा का सबसे अधिक लाभ मिलेगा ।

Read More 'गुरुजी' पर गंभीर आरोप, कभी स्कूल से गायब तो कभी टपकती छत के नीचे बैठाए बच्चे, डीईओ ने शुरू की जांच

समय और खर्च दोनों की होगी बचत

Read More रायगढ़ में अंधविश्वास का काला सच: शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 6 लाख की ठगी; दो गिरफ्तार

बाइक रेंटल सेवा शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन से शहर के अलग-अलग इलाकों तक पहुंचने में आसानी होगी । यात्रियों को ऑटो या टैक्सी की उपलब्धता के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा । वे अपनी जरूरत और समय के अनुसार बाइक किराये पर लेकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे । इससे स्थानीय आवागमन में लगने वाले समय के साथ-साथ खर्च में भी कमी आने की उम्मीद है । यह सुविधा पर्यटकों, छात्रों, कारोबारियों और शहर आने वाले अन्य यात्रियों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती है । यात्री स्टेशन से शहर के प्रमुख स्थानों तक आसानी से पहुंचने के साथ अपनी सुविधा के अनुसार शहर का भ्रमण भी कर सकेंगे ।

24 घंटे और सातों दिन मिलेगी सेवा

बाइक रेंटल सेवा 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध रहेगी । सेवा का लाभ लेने के लिए यात्री को वैध ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड प्रस्तुत करना होगा । रेलवे ने बाइक किराये की दरें भी निर्धारित कर दी हैं ।

चार घंटे के लिए 100 रुपए किराया

निर्धारित दर के अनुसार 4 घंटे तक बाइक का किराया 100 रुपए, 4 से 8 घंटे तक 200 रुपए, 8 से 16 घंटे तक 300 रुपए और 16 से 24 घंटे तक 400 रुपए रहेगा । इस तरह यात्री अपनी यात्रा की अवधि के अनुसार बाइक किराये पर ले सकेंगे ।

यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कदम

बिलासपुर स्टेशन पर बाइक रेंटल सेवा शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन से शहर तक पहुंचने के लिए एक स्वतंत्र और सुविधाजनक परिवहन विकल्प मिल गया है । रेलवे की यह पहल बदलती यात्री जरूरतों के अनुरूप स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है । आने वाले समय में इस तरह की यात्री-केंद्रित सेवाओं से रेल यात्रियों को स्टेशन से गंतव्य तक पहुंचने में और अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है ।

 

Tags:

Latest News

जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप
खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम