अंबिकापुर में किराए के मकान में चल रही थी महुआ शराब की भट्ठी, 480 किलो लाहन जब्त

अंबिकापुर में किराए के मकान में चल रही थी महुआ शराब की भट्ठी, 480 किलो लाहन जब्त

अंबिकापुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। इसी अभियान के तहत उड़नदस्ता टीम ने पटपरिया इलाके में दबिश देकर किराए के मकान से चल रहे कथित अवैध महुआ शराब निर्माण का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान टीम को मौके पर एक नहीं, बल्कि आठ भट्ठियां मिलीं, जहां शराब तैयार की जा रही थी। तलाशी के दौरान करीब 70 लीटर तैयार महुआ शराब के अलावा बड़ी मात्रा में शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और उपकरण बरामद किए गए है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

किराए के मकान में चल रहा था पूरा सेटअप
आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम को संकटमोचन मंदिर, पटपरिया के पास एक मकान में अवैध शराब बनाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मकान में दबिश दी। अधिकारियों के पहुंचने पर वहां महुआ शराब बनाने की प्रक्रिया चलती मिली। जांच के दौरान अलग-अलग स्थानों पर 8 भट्ठियां मिलीं है। टीम ने मौके से तैयार शराब और निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामान को अपने कब्जे में ले लिया है।

दूसरे कमरे से मिला 480 किलो लाहन
मकान की आगे की तलाशी में एक अन्य कमरे से प्लास्टिक के 24 डिब्बे बरामद हुए। इनमें करीब 480 किलो महुआ लाहन भरा हुआ था। आबकारी विभाग के मुताबिक, इसी कच्चे माल से महुआ शराब तैयार की जा रही थी। बरामद लाहन का मौके पर पंचनामा तैयार करने के बाद नियमानुसार नष्टीकरण किया गया।

Read More सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी

आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से रिमांड
कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने अर्जुन कुजुर को गिरफ्तार किया। विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से रिमांड मिलने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Read More लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 50 करोड़ की रंगदारी, पूर्व महापौर एजाज ढेबर का भतीजा शोएब गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस

15 अगस्त से पहले अवैध शराब पर नजर
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ निगरानी बढ़ाई है। विभाग की टीमों द्वारा संदिग्ध ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पटपरिया में हुई इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में लाहन और तैयार शराब मिलने के बाद विभाग अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि यहां तैयार की जा रही शराब की सप्लाई किन इलाकों में की जानी थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं ?

Tags:

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी