बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 5.32 ग्राम ‘ओरिजनल गैंगस्टर ओजी’ के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 5.32 ग्राम ‘ओरिजनल गैंगस्टर ओजी’ के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है । पुलिस ने नया बस स्टैंड तिफरा के पास घेराबंदी कर एक युवक को 5.32 ग्राम मादक पदार्थ ओरिजनल गैंगस्टर ओजीके साथ गिरफ्तार किया है । आरोपी के कब्जे से करीब 7 लाख रुपये कीमत की किया सेल्टोस कार और 50 हजार रुपये कीमत का आईफोन 16 प्रो भी जब्त किया गया है । जब्त सामान की कुल कीमत करीब 7 लाख 65 हजार रुपये बताई गई है ।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की सेल्टोस कार क्रमांक CG10AS3131 से तिफरा नया बस स्टैंड पहुंचने वाला है । उसके पास महंगा नशीला पदार्थ है, जिसे वह बिक्री के लिए ले जा रहा है । सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया । इसके बाद पुलिस टीम ने नया बस स्टैंड तिफरा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका । तलाशी के दौरान कार सवार युवक के कब्जे से 5.32 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ ।

Read More सात दिन में मांगी गई थी रिपोर्ट, चार महीने बीते फिर भी जांच अधूरी: करोड़ों के भ्रष्टाचार में घिरीं नान की रायपुर जिला प्रबंधक

कार और आईफोन समेत 7.65 लाख का माल जब्त

Read More स्कूल के पास कचरे में लाखों की दवाइयां, स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही उजागर

पुलिस ने आरोपी की पहचान शोभित जजोदिया उर्फ अक्षत (32 वर्ष) के रूप में की है । वह लिंक रोड, सुमंगलम अपार्टमेंट के पास, तारबाहर थाना क्षेत्र, बिलासपुर का निवासी है । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5.32 ग्राम ओरिजनल गैंगस्टर ओजी, किया सेल्टोस कार क्रमांक CG10AS3131 (करीब 7 लाख रुपये) और एप्पल आईफोन 16 प्रो (करीब 50 हजार रुपये) जब्त किया है । कुल जब्ती की कीमत लगभग 7 लाख 65 हजार रुपये बताई गई है ।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

मामले में थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 570/2026 दर्ज किया गया है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है । आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया ।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में की गई । कार्रवाई में थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, सउनि नरेश कुमार गर्ग, प्रधान आरक्षक प्रभाकर सिंह, आरक्षक वीरेंद्र निषाद, संजय यादव तथा एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपती सहित एसीसीयू की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही । पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा ।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना
बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 5.32 ग्राम ‘ओरिजनल गैंगस्टर ओजी’ के साथ आरोपी गिरफ्तार
डिजिटल रिकॉर्ड ने खोली ‘मराठा’ की पूरी कुंडली, 11 साल में 17 केस; अब NSA के तहत 3 महीने जेल
दो परीक्षाओं के बीच फंसे अभ्यर्थियों को राहत! CM साय का बड़ा फैसला, अब नवंबर में पुलिस भर्ती परीक्षा
Colombia Earthquake: 7.4 के झटकों से दहला कोलंबिया, पलभर में जमींदोज हुईं इमारतें; 132 मौतों से मचा हाहाकार
‘वंदे मातरम’ से गूंजा संसद परिसर, तिरंगे के साथ NDA का शक्ति प्रदर्शन; झारखंड छात्र आंदोलन पर सरकार को घेरने की तैयारी
दोनों पैर गंवाए, हौसला नहीं… कटनी के शुभम ने मास्को में रचा इतिहास, तिरंगा लहराकर जीता गोल्ड
Moto Pad 70 भारत में लॉन्च: 10,200mAh बैटरी और 2.5K डिस्प्ले से लैस टैबलेट, कीमत ₹33,999 से शुरू
Brain Health: दिमाग को हेल्दी और एक्टिव रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, साथ में अपनाएं ये आदतें
अपडेट:सिकासेर-कोडार लिंक प्रोजेक्ट: टेंडर में गुपचुप तरीके से जोड़ी गई शर्त, सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका लगाने की तैयारी