हाई कोर्ट की राजस्व अफसरों पर सख्त टिप्पणी, तहसीलदार को 60 दिन में सीमांकन पूरा कराने का आदेश

हाई कोर्ट की राजस्व अफसरों पर सख्त टिप्पणी, तहसीलदार को 60 दिन में सीमांकन पूरा कराने का आदेश

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर बिलासपुर हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है । भूमि सीमांकन के लिए आठ महीने तक भटकने को मजबूर एक ग्रामीण की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि नामांतरण, सीमांकन और नक्शा सुधार जैसे छोटे-छोटे राजस्व मामलों के लिए आम नागरिकों का हाई कोर्ट तक पहुंचना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है । ऐसे मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही होना चाहिए । जस्टिस एके प्रसाद की एकलपीठ ने तहसीलदार, बिलासपुर को आदेश दिया है कि याचिकाकर्ता की भूमि का सीमांकन 60 दिनों के भीतर कराया जाए ।

8 महीने तक नहीं हुआ सीमांकन

मामला बिलासपुर जिले के ग्राम परसदा का है । याचिकाकर्ता संदीप अग्रवाल ने 8 दिसंबर 2025 को पटवारी हल्का नंबर 49, राजस्व निरीक्षक मंडल सिरगिट्ठी, तहसील एवं जिला बिलासपुर में स्थित अपनी भूमि के सीमांकन के लिए आवेदन दिया था । उन्होंने खसरा नंबर 388/2 (1.1420 हेक्टेयर) और खसरा नंबर 390/3 (0.1940 हेक्टेयर) की भूमि का सीमांकन कराने का अनुरोध किया था । आरोप है कि आवेदन देने के बावजूद राजस्व अधिकारियों ने महीनों तक कोई कार्रवाई नहीं की और सीमांकन की प्रक्रिया लंबित रखी ।

Read More मनचाही पोस्टिंग नहीं मांग सकते अफसर, हाईकोर्ट ने कहा- पदस्थापना सरकार का अधिकार; चीफ इंजीनियर की याचिका खारिज

परेशान होकर हाई कोर्ट पहुंचा याचिकाकर्ता

Read More चर्चित सीडी कांड सहित सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों की हाईकोर्ट ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट

राजस्व अधिकारियों की निष्क्रियता से परेशान होकर संदीप अग्रवाल ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से बिलासपुर हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की । सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से पेश पैनल वकील ने अदालत को बताया कि बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद बिना किसी अनावश्यक देरी के सीमांकन करा दिया जाएगा । इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर लेते हुए अदालत ने याचिका का निराकरण किया, लेकिन साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया कि आदेश की तारीख से 60 दिनों के भीतर सीमांकन की पूरी प्रक्रिया पूरी की जाए ।

हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

सुनवाई के दौरान अदालत ने राजस्व विभाग की कार्यशैली पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि नागरिकों को नक्शा सुधार, नामांतरण और सीमांकन जैसे सामान्य राजस्व कार्यों के लिए भी हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है, जो प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है । कोर्ट ने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर राजस्व अधिकारी समय पर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, तो लोगों को न्याय के लिए अदालत की शरण लेने की नौबत ही नहीं आएगी l

बढ़ रहे हैं जमीन संबंधित मामले

बिलासपुर हाई कोर्ट में हाल के वर्षों में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और नक्शा सुधार जैसे मामलों से जुड़ी याचिकाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है । इस फैसले को राजस्व विभाग के लिए एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि आम लोगों के छोटे-छोटे मामलों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से अदालत का रुख न करना पड़े ।

Tags:

Latest News

हाई कोर्ट की राजस्व अफसरों पर सख्त टिप्पणी, तहसीलदार को 60 दिन में सीमांकन पूरा कराने का आदेश हाई कोर्ट की राजस्व अफसरों पर सख्त टिप्पणी, तहसीलदार को 60 दिन में सीमांकन पूरा कराने का आदेश
Transfer Breaking: 2024 बैच के प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पहली फील्ड पोस्टिंग, वन विभाग ने जारी किए आदेश
Chhattisgarh High Court: 'श्रद्धांजलि भी, न्याय भी', शोकसभा के नाम पर पूरे दिन अदालत बंद नहीं रहेगी, हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
ASI के बेटे का ब्लैकमेल गैंग बेनकाब, नाबालिग छात्रा को धमकाकर 14.50 लाख और आधा किलो सोना ऐंठा
Bharatmala Scam: ED का बड़ा एक्शन, 12.78 करोड़ की संपत्ति अटैच; अब तक 36 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
Jharkhand Student Protest: भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर उबाल, छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर; अभिजीत दीपके ने दिया समर्थन
West Bengal Crime: कफ सिरप तस्करी की जांच में बड़ा खुलासा, मालदा के फ्लैट से 2.5 करोड़ कैश, सोना और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त
बदायूं में बड़ा रेल हादसा टला! चलती रामनगर-कासगंज पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, लोको पायलट की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
3 साल बाद आया बड़ा फैसला! महिला पहलवानों के मामले में बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर बरी
Pappu Yadav Attack Row: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने का आरोप, दिल्ली पुलिस ने 4 लोगों को लिया हिरासत में
PM Remark Case: माफी के बाद नाबालिग को राहत, दिल्ली पुलिस ने केस आगे न बढ़ाने का लिया फैसला
10,000 रुपये से कम में खरीदें शानदार 5G स्मार्टफोन, Independence Day Sale से पहले देखें बेस्ट डील्स