दुर्ग में शिवभक्ति का महासंगम: पं. प्रदीप मिश्रा सुनाएंगे शिव महापुराण कथा, ट्रैफिक प्लान जारी...

दुर्ग में शिवभक्ति का महासंगम: पं. प्रदीप मिश्रा सुनाएंगे शिव महापुराण कथा, ट्रैफिक प्लान जारी...

दुर्ग। ग्राम नगपुरा में आयोजित होने जा रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। 17 दिसंबर से शुरू हो रहे इस भव्य धार्मिक आयोजन को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन और अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था लागू की है, ताकि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

यातायात पुलिस के अनुसार, गनियारी–बोरई मार्ग पर श्रीराम पान पैलेस के पास से दुर्ग और पुलगांव की ओर आने वाले भारी वाहनों को ग्राम बोरई, घुमका, ठेलका डीह होते हुए राजनांदगांव की ओर मोड़ा जाएगा। वहीं हरिओम किराना स्टोर के पास बोरई तिराहा और सृष्टि इंजीनियर के पास चौराहे से भी भारी वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।

शनि मंदिर, अंजोरा मोड़, नगपुरा से जल बांधा और खैरागढ़ मार्ग की ओर भारी वाहनों का आवागमन जारी रहेगा। जबकि चिखली चौक और धमधा रोड से कार्यक्रम स्थल की ओर किसी भी भारी वाहन का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा रावण भाठा चौक, नगपुरा से भारी वाहनों को दुर्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

Read More अटल जी की पुण्यतिथि पर ‘अटल परिसर’ सूना! सोशल मीडिया श्रद्धांजलि तक सिमटा आयोजन, भाजपा संगठन की सक्रियता पर उठे सवाल

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पृथक पार्किंग व्यवस्था भी तय की गई है। दुर्ग, कोटनी, भिलाई और रायपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु गण बाजार चौक से बिजली सब स्टेशन के आगे निर्धारित पार्किंग स्थल में अपने वाहन खड़े करेंगे। वहीं बाईपास महमरा, गनियारी और अंजोरा की ओर से आने वाले श्रद्धालु नगपुरा पुलिस चौकी के बगल स्थित मैदान में पार्किंग कर सकेंगे। जबकि खैरागढ़, जल बांधा और धमधा की दिशा से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगपुरा चौकी के पहले दाएं-बाएं एवं निर्धारित पार्किंग स्थलों में वाहन पार्क करने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, जिससे शिव महापुराण कथा के दौरान यातायात सुचारु बना रहे और सभी को सुविधा मिल सके।

Read More स्कूल का शौचालय तोड़ने पर भड़की छात्राएं! पारागांव में सड़क पर उतरे बच्चे, गेट पर जड़ा ताला; चक्काजाम से थमा रास्ता

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम
छत्तीसगढ़ घूमने का प्लान है? बुकिंग से पहले हो जाएं सावधान, फर्जी वेबसाइटों के जाल को लेकर पर्यटन बोर्ड का अलर्ट
सूरजपुर में Gen-Alpha का गुस्सा! छात्रावास की छात्राएं सड़क पर उतरीं, भोजन की कमी का आरोप; अधीक्षिका हटाने की मांग, देखे वीडियो
करनाल में हर्ष एनकाउंटर को लेकर सड़क पर उतरा रोड़ समाज, CBI जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; शहर में रूट डायवर्ट
रायपुर की ‘खूनी रात’! छेड़खानी से भड़के दो विवाद, दो युवकों की हत्या; 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार