बस्तर ओलिंपिक 2025: खेल के मैदान पर पुनर्वास और शांति की नई शुरुआत

बस्तर ओलिंपिक 2025: खेल के मैदान पर पुनर्वास और शांति की नई शुरुआत

जगदलपुर: बस्तर ओलिंपिक 2025 एक बार फिर खेल और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने को तैयार है। इस साल संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में करीब 500 पूर्व माओवादी और हिंसा प्रभावित युवा भी खिलाड़ी के रूप में हिस्सा लेंगे, जिसे बस्तर में शांति और पुनर्वास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

रविवार को राजधानी में हुई समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने 11 से 13 दिसंबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारियों का जायज़ा लिया। जिला स्तर से चुने गए लगभग 3,000 खिलाड़ी संभाग स्तर पर भिड़ेंगे।

खेल मंत्री ने कहा कि बस्तर ओलिंपिक सिर्फ खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह युवाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक मेल-जोल का व्यापक मंच भी है। बस्तर के 32 विकासखंडों से कुल 3 लाख 91 हजार से अधिक पंजीकरण हुए थे, जिनमें से 10 हजार विजेता जिला स्तर पर खेलेंगे।

Read More Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से लौट रही 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने का आरोप, हालत गंभीर; रायपुर रेफर

जगदलपुर के विभिन्न मैदानों में फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, कराटे और बैडमिंटन सहित कई खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। यह आयोजन न केवल खेलों की दुनिया में उत्साह भरने वाला है, बल्कि पूर्व माओवादी युवाओं और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में शांति संदेश फैलाने का भी अवसर देगा।

Read More सैयां भए कोतवाल: सीएम ने विधानसभा में कहा था होगी कार्रवाई, विभाग ने दामाद को दे दिया प्रमोशन... हाईकोर्ट ने रोका तो बना दिया चीफ इंजीनियर

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार