राजनांदगांव डेंटल कॉलेज मेस में लापरवाही की हदें पार: सब्जी में निकला मरा मेंढक, एक्सपायरी और प्रतिबंधित सामग्री बरामद

राजनांदगांव डेंटल कॉलेज मेस में लापरवाही की हदें पार: सब्जी में निकला मरा मेंढक, एक्सपायरी और प्रतिबंधित सामग्री बरामद

राजनांदगांव: शहर के डेंटल कॉलेज की मेस में छात्रों की सेहत से खुलेआम खिलवाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मेस में परोसी गई सब्जी में मरा हुआ मेंढक मिलने के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित छात्रों ने भोजन का बहिष्कार करते हुए मेस प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

भोजन के दौरान सामने आया मामला, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
छात्रों के अनुसार, यह घटना बीती रात भोजन के समय हुई, जब परोसी गई सब्जी में मरा मेंढक नजर आया। छात्रों ने तुरंत फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। छात्रों का कहना है कि मेस की साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।image-72-3-768x1024

फूड सेफ्टी टीम की छापेमारी, एक्सपायरी और बिना FSSAI सामग्री जब्त
मामले की सूचना मिलते ही फूड सेफ्टी विभाग की टीम कॉलेज पहुंची और मेस की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान किचन और स्टोर रूम से कई एक्सपायरी डेट के मसाले, जीरा, मिर्च पाउडर सहित अन्य खाद्य सामग्री बरामद की गई। इसके अलावा प्रतिबंधित और बिना FSSAI प्रमाणन वाला सामान भी मिला, जिसे टीम ने जब्त कर सैंपल के रूप में सुरक्षित किया। फूड सेफ्टी अधिकारियों ने मेस संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में गंभीर लापरवाही उजागर हुई है।

Read More Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी

नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
फूड सेफ्टी विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच रिपोर्ट में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो मेस प्रबंधन के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कॉलेज प्रबंधन को मेस संचालन पर नियमित निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।image-65-2-1-1024x576

Read More एक नोटिस लौटा… अखबार में इश्तहार छपा और हो गया तलाक, हाईकोर्ट ने पलटा फैमिली कोर्ट का फैसला

छात्रों की मांग: मेस ठेकेदार बदला जाए
घटना के बाद छात्रों में भारी नाराजगी है। उन्होंने मेस ठेकेदार को तत्काल हटाने, भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने और स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

कॉलेज प्रशासन का बयान
कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि छात्रों की सेहत से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच