‘सुशासन तिहार’ में बच्चों से कराई गई सेवा! मंच के सामने शरबत-नाश्ता बांटते दिखे नाबालिग, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

‘सुशासन तिहार’ में बच्चों से कराई गई सेवा! मंच के सामने शरबत-नाश्ता बांटते दिखे नाबालिग, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

राजिम: राजिम के ग्राम पोखरा में आयोजित सरकार के बहुचर्चित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिन्होंने पूरे आयोजन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाधान शिविर में जहां शासन जनता की समस्याओं के निराकरण और योजनाओं के प्रचार का दावा कर रहा था, वहीं दूसरी ओर मंच के सामने नाबालिग बच्चों को नाश्ता और शरबत परोसते देखा गया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रभारी मंत्री मौजूद थे, लेकिन बच्चों से कराए जा रहे काम पर किसी की नजर नहीं गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, आयोजन के दौरान छोटे बच्चे लगातार अतिथियों और आम लोगों के बीच शरबत और नाश्ता बांटते रहे। इन बच्चों को कार्यक्रम की व्यवस्था संभालते देख ग्रामीणों में नाराजगी भी दिखाई दी। लोगों का कहना है कि जिन बच्चों को स्कूल और शिक्षा से जोड़ने की जिम्मेदारी शासन की है, उन्हीं बच्चों को सरकारी आयोजन में काम पर लगाना बेहद चिंताजनक है।

इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासनिक लापरवाही और आयोजन की मॉनिटरिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकारी कार्यक्रमों में बाल श्रम जैसे मामलों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जानी चाहिए, क्योंकि ऐसे दृश्य सरकार के सुशासन और संवेदनशील प्रशासन के दावों को कमजोर करते हैं। आयोजन में मौजूद अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

Read More बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

‘सुशासन तिहार’ का उद्देश्य जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और शासन के प्रति भरोसा मजबूत करना बताया जा रहा है, लेकिन पोखरा से सामने आई तस्वीरों ने पूरे आयोजन की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन इस मामले में जांच और जिम्मेदारी तय करने जैसी कोई कार्रवाई करता है या फिर यह मुद्दा सिर्फ चर्चा बनकर रह जाएगा।

Read More चाकू लहराकर कानून को चुनौती? वायरल वीडियो के बाद बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 युवक गिरफ्तार

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग