IGKV रायपुर में करोड़ों का महा-घोटाला: 14 साल तक 57 अपात्रों पर लुटाई गई सरकारी तिजोरी, कृषि मंत्री की टेबल पर पहुंची फाइल

IGKV रायपुर में करोड़ों का महा-घोटाला: 14 साल तक 57 अपात्रों पर लुटाई गई सरकारी तिजोरी, कृषि मंत्री की टेबल पर पहुंची फाइल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित इंदिरा  कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में नियमों की धज्जियां उड़ाकर चहेतों की जेबें भरने का एक बेहद सनसनीखेज मामला निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। यूजीसी (UGC) और शासन के सख्त नियमों को ताक पर रखकर, बिना 'नेट' (NET) परीक्षा पास किए 57 अपात्रों को पूरे 14 साल तक प्रोफेसर का मोटा वेतन और एरियर बांटा जाता रहा। सरकारी खजाने में सेंधमारी के इस बड़े मामले की जांच रिपोर्ट अब सीधे सूबे के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की टेबल पर पहुंच चुकी है। मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट के परीक्षण के बाद इस मामले में जल्द ही बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हो सकती है।

ऐसे हुआ नियमों का 'चीरहरण'

नियमों के मुताबिक, किसी भी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद और वेतनमान के लिए राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) पास होना एक अनिवार्य शर्त है। इसके बावजूद IGKV के कर्ताधर्ताओं ने 57 ऐसे लोगों को प्रोफेसर का दर्जा और भारी-भरकम वेतनमान दे दिया जो इसके योग्य ही नहीं थे। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह खेल एक-दो साल नहीं, बल्कि पूरे डेढ़ दशक तक बेखौफ चलता रहा। इतने सालों तक न तो किसी ऑडिट में यह पकड़ में आया और न ही वित्त विभाग ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई की, जो विश्वविद्यालय के भीतर चल रहे एक बड़े सिंडिकेट की ओर इशारा करता है।

Read More CG News: शिक्षकों की शिकायत पर जशपुर में बड़ा एक्शन! BEO-ABEO अटैच, BRC निलंबित, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

महीनों से फाइलों में कैद थी रिपोर्ट, अब हलचल तेज

Read More भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति

इस पूरे मामले में ब्यूरोक्रेसी की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में थी। अपात्रों को वेतन और एरियर भुगतान की जांच इस साल फरवरी में ही पूरी हो चुकी थी। इसके बाद जांच रिपोर्ट सचिव स्तर पर महीनों से धूल फांक रही थी। लेकिन जब इस मुद्दे ने जोर पकड़ा, तो हरकत में आए अधिकारियों ने आनन-फानन में फाइल मंत्री के पास भेज दी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट मंत्री जी को प्रेषित कर दी गई है। फिलहाल कुछ पेचीदा और तकनीकी बिंदुओं का वरिष्ठ अधिकारियों से परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि कार्रवाई के दौरान कोई कानूनी पेंच न फंसे।

पेंशन फंड: जांच रोकने दबाई जा रही फाइलें?

अपात्रों को वेतन बांटने का मामला अभी थमा भी नहीं था कि विश्वविद्यालय के पेंशन फंड में हुए गोलमाल की परतें भी खुलने लगी हैं। शासन स्तर पर गठित जांच टीम 130 से अधिक रिटायर्ड कर्मचारियों को किए गए पेंशन भुगतान की गहराई से पड़ताल कर रही है। लेकिन सूत्रों का दावा है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन जांच टीम द्वारा मांगे गए अहम दस्तावेज और फाइलें जानबूझकर नहीं सौंप रहा है। रिकार्ड छिपाने की इस कोशिश से आशंका गहरा गई है कि पेंशन फंड में भी कोई बड़ा फर्जीवाड़ा छुपा हो सकता है।

कुलपति को शासन के 'डंडे' का इंतजार
विश्वविद्यालय के पास खुद की स्वायत्तता और अधिकार होने के बावजूद, प्रबंधन कोई भी सख्त कदम उठाने से बच रहा है। पूर्व में भी वित्त विभाग और ऑडिट टीमों ने कई प्रकरणों में गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई थीं, लेकिन कार्रवाई शून्य रही। इस पूरे मामले पर जब विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल का पक्ष सामने आया, तो उन्होंने बड़ी ही सफाई से गेंद शासन के पाले में डाल दी। उनका कहना है कि सरकार की तरफ से जो भी निर्देश मिलेंगे, उसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Tags:

Latest News

कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े  कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार