CG Betting Racket Busted: रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी सिंडिकेट का खुलासा, मास्टर पैनल ऑपरेटर लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार

CG Betting Racket Busted: रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी सिंडिकेट का खुलासा, मास्टर पैनल ऑपरेटर लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार

रायपुर: Raipur में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बेटिंग वेबसाइट्स का पैनल और लिंक बेचने वाले कथित मास्टरमाइंड लोकेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी राजधानी समेत कई जिलों में फैले बड़े ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का संचालन कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल फोन, डिजिटल रिकॉर्ड और बैंक खातों की गहन जांच शुरू कर दी गई है, जिससे करोड़ों के अवैध लेनदेन और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।

मामले की शुरुआत कबीरनगर पुलिस द्वारा कोटा क्षेत्र से आकाश टांडी और मोहम्मद आरिफ की गिरफ्तारी से हुई थी। दोनों आरोपियों के पास से लाखों रुपये नकद और कई स्मार्टफोन बरामद किए गए थे। पूछताछ और मोबाइल फोरेंसिक जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी लोकेश अग्रवाल से ऑनलाइन बेटिंग आईडी लेकर सट्टा संचालन कर रहे थे। इसके बाद से फरार चल रहे लोकेश को पुलिस ने ट्रैक कर दबोच लिया।

Ishu Agrawal ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी कई ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म्स, जिनमें “ऑल पैनल 777” जैसे पोर्टल शामिल हैं, का संचालन कर रहा था। जांच में मटका सट्टा और अन्य अवैध गेमिंग गतिविधियों से जुड़े इनपुट भी मिले हैं। पुलिस को रायपुर और आसपास के जिलों में फैले बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं, जहां रोजाना लाखों रुपये का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन होने की आशंका जताई जा रही है।

Read More सीजी-पीएससी घोटाला: 2021 के बाद अब 2020 की भर्तियों पर ईडी का शिकंजा, तत्कालीन चेयरमैन समेत कई अफसरों की बढ़ेगी मुश्किलें

फिलहाल,पुलिस संदिग्ध बैंक खातों, डिजिटल वॉलेट और मोबाइल डेटा की जांच कर रही है। साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि नेटवर्क किन राज्यों तक फैला हुआ है और इसमें कितने लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट से जुड़े कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Read More लापता पति के अपहरण की आशंका, पत्नी पहुँच गई हाई कोर्ट, पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग