CG Health Alert: गुपचुप खाने के बाद बिगड़ी 25 लोगों की तबीयत, सारंगढ़ में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती

CG Health Alert: गुपचुप खाने के बाद बिगड़ी 25 लोगों की तबीयत, सारंगढ़ में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती

सारंगढ़ : Sarangarh जिले के रेड़ा गांव में सड़क किनारे बिकने वाला गुपचुप लोगों के लिए मुसीबत बन गया। एक ही ठेले से चाट-गुपचुप खाने के बाद करीब 25 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रभावित लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। देर रात उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद परिजनों ने मरीजों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।WhatsApp-Image-2026-05-11-at-9.35.55-AM-1-1536x855

प्राथमिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि सभी पीड़ितों ने एक ही गुपचुप ठेले से खाद्य सामग्री का सेवन किया था। कुछ मरीजों की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए Raigarh रेफर किया गया। घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है और स्थानीय प्रशासन पर खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन Dr. Deepak Jaiswal ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।WhatsApp-Image-2026-05-11-at-9.35.55-AM-1536x863

Read More 1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार

इस घटना ने एक बार फिर सड़क किनारे बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना जांच और लाइसेंस के चल रहे फूड स्टॉल्स पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। विशेषज्ञों ने भी लोगों को गर्मी के मौसम में खुले और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी है।

Read More सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार

Latest News

ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
ACB का रौब, गोली की धमकी और लाखों का सामान… धमतरी में फर्जी अफसर बनकर लूट के आरोपी की गिरफ्तारी
छत से टपकता खौफ! मलबे के डर से मासूम के ऊपर कुर्सी रखकर सुला रहा बेबस परिवार
रायपुर में सरकारी चावल की हेराफेरी का खुलासा! राशन दुकानों से राइस मिल तक पहुंचा अनाज, स्टॉक में 10 हजार किलो से ज्यादा का अंतर