ChatGPT और AI की मदद से IPL टिकट घोटाला! दुर्ग के 4 युवक लखनऊ में गिरफ्तार, फर्जी पास बेचकर कर रहे थे ऑनलाइन ठगी

ChatGPT और AI की मदद से IPL टिकट घोटाला! दुर्ग के 4 युवक लखनऊ में गिरफ्तार, फर्जी पास बेचकर कर रहे थे ऑनलाइन ठगी

लखनऊ: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में IPL मैच के दौरान हाईटेक टिकट फ्रॉड का बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जो AI टूल्स और डिजाइनिंग सॉफ्टवेयर की मदद से नकली IPL टिकट तैयार कर दर्शकों को बेच रहे थे। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में फर्जी टिकट, लैपटॉप, मोबाइल, प्रिंटिंग उपकरण और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि गिरोह लंबे समय से ऑनलाइन टिकट ठगी की योजना पर काम कर रहा था।image_1778477514

मामला तब सामने आया जब लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच के दौरान जालौन निवासी एक युवक ने स्टेडियम के बाहर टिकट खरीदा। UPI पेमेंट के जरिए पैसे लेने के बाद आरोपियों ने उसे टिकट थमाया, लेकिन एंट्री गेट पर स्कैनिंग के दौरान टिकट फर्जी निकला। शिकायत मिलते ही साइबर सेल और सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस हरकत में आई और डिजिटल ट्रांजैक्शन ट्रेस करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान दुर्ग निवासी श्रीकांत बोरकर, नूतन साहू, राजेंद्र चौधरी और विश्वजीत साहू के रूप में हुई है।image-gifs3-2_1776275084

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और इंटरनेट से असली IPL टिकटों की तस्वीरें डाउनलोड करते थे। इसके बाद CorelDRAW और अन्य डिजाइनिंग टूल्स की मदद से टिकटों की कॉपी तैयार की जाती थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि टिकट के डिजाइन, पेपर क्वालिटी और प्रिंटिंग पैटर्न समझने के लिए आरोपियों ने ChatGPT और ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स का भी इस्तेमाल किया। गिरोह का एक सदस्य 2D-3D डिजाइनिंग में माहिर था, जिसने YouTube और कोचिंग के जरिए यह तकनीक सीखी थी।image-2026-05-11t101954057-1_1778478514

Read More रायपुर: 10 महीने से धूल फांक रहे ITMS कैमरों की सुध ली गई, मरम्मत के लिए 12 करोड़ का फंड मंजूर

पुलिस के मुताबिक आरोपी इससे पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर भी नकली टिकट बेचने की कोशिश कर चुके थे। हालांकि वहां असफल रहने के बाद उन्होंने अपनी तकनीक को और बेहतर बनाया और लखनऊ को टारगेट किया। डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचने में UPI ट्रांजैक्शन सबसे बड़ा सुराग साबित हुआ। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य संभावित नेटवर्क, ऑनलाइन लेनदेन और इससे जुड़े दूसरे मामलों की जांच कर रही है। यह मामला AI तकनीक के गलत इस्तेमाल और साइबर फ्रॉड के बढ़ते खतरे को भी उजागर करता है।

Read More इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार

Latest News

हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
30 हजार के लालच में नाबालिग से कराई गैंगरेप की झूठी रिपोर्ट, पुरानी रंजिश में 5 युवकों को फंसाने की साजिश नाकाम
अंडरवियर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, किडनी खराब होने का जिक्र कर छोड़ा सुसाइड नोट, परिजनों ने बीमारी से किया इनकार
बड़े तेवड़ा में फिर तनाव की स्थिति! प्रार्थना सभा की आशंका पर ग्रामीणों की जुटी भीड़, 3 दिन से पुलिस का पहरा जारी
Indigo Flight Emergency Landing: 24 हजार फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, लंदन लौटकर करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग