‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर हाई कोर्ट सख्त! नाम पर उठे सवाल के बाद जी एंटरटेनमेंट बदलेगा डॉक्यूमेंट्री का टाइटल

‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर हाई कोर्ट सख्त! नाम पर उठे सवाल के बाद जी एंटरटेनमेंट बदलेगा डॉक्यूमेंट्री का टाइटल

चड़ीगढ़: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में आज चर्चित डॉक्यूमेंट्री ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को लेकर हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि डॉक्यूमेंट्री की सामग्री से ज्यादा उसका शीर्षक विवाद का कारण बन रहा है। कोर्ट ने साफ किया कि उसने पूरी डॉक्यूमेंट्री देखी है और प्रथम दृष्टया इसमें ऐसी कोई गंभीर आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली, लेकिन लॉरेंस बिश्नोई के नाम का इस्तेमाल शीर्षक में करना संवेदनशील माना जा सकता है।

सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने जी एंटरटेनमेंट को सुझाव दिया कि यदि डॉक्यूमेंट्री के नाम से ‘लॉरेंस’ शब्द हटाकर नया शीर्षक दिया जाए तो अदालत को ज्यादा आपत्ति नहीं होगी। कोर्ट की टिप्पणी के बाद कंपनी की ओर से पेश वकीलों ने कहा कि निर्माता पक्ष टाइटल बदलने के लिए तैयार है और जल्द नया नाम अदालत के सामने रखा जाएगा। इस घटनाक्रम के बाद मामला केवल कंटेंट नहीं, बल्कि अपराध और क्षेत्रीय पहचान को लेकर मीडिया प्रस्तुति की बहस का विषय बन गया है।

वहीं पंजाब सरकार ने भी मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि डॉक्यूमेंट्री के शीर्षक से केवल लॉरेंस ही नहीं, बल्कि ‘पंजाब’ शब्द भी हटाया जाना चाहिए। राज्य सरकार का तर्क था कि पंजाब के नाम को इस तरह विवादित आपराधिक संदर्भ से जोड़ना राज्य की छवि को प्रभावित कर सकता है। अदालत ने जी एंटरटेनमेंट को दोपहर 2:30 बजे तक संशोधित शीर्षक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि डॉक्यूमेंट्री का नया नाम क्या होगा और अदालत इस मामले में आगे क्या रुख अपनाती है।

Read More Salman Khan की भांजी Alizeh Agnihotri की चमकी किस्मत! ‘Farrey’ के बाद हाथ लगी Zombie फिल्म ‘College Fest’, Ashish Chanchlani भी आएंगे नजर

Latest News

Painkiller Side Effects: बार-बार पेनकिलर खाना पड़ सकता है महंगा, किडनी की सेहत को लेकर CDSCO ने किया अलर्ट Painkiller Side Effects: बार-बार पेनकिलर खाना पड़ सकता है महंगा, किडनी की सेहत को लेकर CDSCO ने किया अलर्ट
गणेश विसर्जन को लेकर बिलासपुर में बदला ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर गाड़ियों की एंट्री बंद; जानें कौन सा रूट रहेगा खुला
शिक्षकों से दफ्तर का काम, स्कूलों में पढ़ाई ठप: 50 हजार पद खाली, फिर भी दफ्तरों में बाबू बने मास्टर साहब
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष का पहला श्राद्ध कब? पूर्णिमा तिथि पर तर्पण के नियम, जानें क्या करें और किन गलतियों से बचें
घोस्ट टावर्स का नया जुगाड़: कंबोडिया-दुबई से आ रही कॉल बन जाती है भारतीय (+91), मोबाइल में अचानक 2G दिखे तो हो जाएं सावधान
हाई कोर्ट ने लोक आयोग के दोनों आवेदन खारिज किए, आठ साल पुराने आदेश में बदलाव से इनकार
2028 के लिए शिंदे गुट का मिशन छत्तीसगढ़: 20 सीटों पर दावेदारी, NDA के साथ लड़ेंगे चुनाव; वर्मा बोले- पुरानी कांग्रेस अब कम्युनिस्ट जैसी
मुंगेली नाका के जूस सेंटर में तीसरी बार आग, जूस मशीन और डीप फ्रीजर समेत पूरा सामान जलकर खाक
ऑपरेशन की मांग, फिर मां-बच्चे की मौत! राजनांदगांव अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, प्रबंधन का अलग दावा
BREAKING: सुरेंद्र कोली की मौत का कारण आया सामने! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से दम घुटने का खुलासा
BJP का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! छत्तीसगढ़ की कमान स्मृति ईरानी को, सिद्धार्थ शंभु बने सह-प्रभारी
गणेश विसर्जन पर प्रशासन सख्त, डीजे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समितियों को हिदायत, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई