साय कैबिनेट की मेगा घोषणाएँ: 200 यूनिट तक बिजली आधी, सोलर पर बड़ी सब्सिडी, व्यापारियों को नई सुविधा

साय कैबिनेट की मेगा घोषणाएँ: 200 यूनिट तक बिजली आधी, सोलर पर बड़ी सब्सिडी, व्यापारियों को नई सुविधा

रायपुर : मंत्रालय स्थित महानदी भवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक छत्तीसगढ़ की जनता के लिए राहतों से भरी साबित हुई। बैठक में घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिल में बड़ी रियायत देने के साथ ही व्यापारियों और उद्योगों के लिए कई महत्वपूर्ण सुधारों पर मुहर लगाई गई।

मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान” में बड़ा विस्तार
1 दिसंबर 2025 से लागू मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA) के तहत अब घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट की जगह 200 यूनिट प्रति माह तक बिजली बिल में 50% छूट मिलेगी। यह लाभ 400 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।

• 200–400 यूनिट उपभोक्ता: एक साल तक 200 यूनिट पर 50% छूट, जिससे लगभग 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे।
• इसका उद्देश्य लोगों को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Read More प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस

कुल मिलाकर, इस अभियान से 42 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलने जा रही है।

Read More Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी

PM सूर्यघर मुक्त बिजली योजना का डबल फ़ायदा

  • राज्य सरकार 1 किलोवॉट सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये और 2 किलोवॉट या उससे अधिक पर 30,000 रुपये अतिरिक्त सब्सिडी दे रही है।
  • यह पहल छत्तीसगढ़ को “हाफ बिजली से फ्री बिजली” की दिशा में आगे ले जाने वाली साबित होगी।

व्यापारियों के लिए भी खुशखबरी – आसान व्यापार, ज्यादा पारदर्शिता

कैबिनेट ने दुकानदारों, व्यापारियों और छोटे उद्योगों को राहत देते हुए कई अहम निर्णय लिए—

  • भंडार क्रय नियम 2002 में संशोधन, ताकि स्थानीय सूक्ष्म और लघु उद्योगों को बढ़ावा मिल सके।
  • जेम पोर्टल पर खरीद प्रक्रिया और अधिक स्पष्ट, सरल और पारदर्शी बनेगी।
  • प्रक्रिया तेज होगी, समय और संसाधनों की बचत होगी।

साथ ही निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025, दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक 2025 को मंजूरी दी गई, जिससे ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस, रोजगार और निवेश को और गति मिलेगी।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार