शादी का झांसा या सहमति? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला, आरोपी को मिली राहत

शादी का झांसा या सहमति? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला, आरोपी को मिली राहत

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी बालिग और शादीशुदा महिला के साथ उसकी सहमति से बनाए गए शारीरिक संबंध को रेप की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए आरोपी को दोषमुक्त किए जाने के आदेश को सही ठहराया है।

यह मामला बेमेतरा जिले से जुड़ा है, जहां पीड़िता ने ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोपी को बरी किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की अनुमति मांगी थी। याचिका में पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों का गहन परीक्षण किया। अदालत ने पाया कि ऐसा कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया जिससे यह साबित हो सके कि आरोपी ने महिला की सहमति डर, धमकी या दबाव में हासिल की थी।

Read More जल संसाधन विभाग में अफसरशाही का गंदा खेल: एक ही जुर्म, एक पर एफआईआर और निलंबन, दूसरे को इंक्रीमेंट रोककर अभयदान

कोर्ट ने यह भी माना कि पीड़िता पहले से शादीशुदा थी और घटना के समय गर्भवती भी थी। ऐसे में यह दावा भी प्रमाणित नहीं हो सका कि उसने किसी कानूनी विवाह के भ्रम में सहमति दी थी। फैसले में अदालत ने स्पष्ट किया कि इस मामले में पीड़िता की उम्र बालिग थी और उसके बयान से यह प्रतीत होता है कि संबंध उसकी सहमति से बनाए गए थे। इसलिए इसे आपराधिक कृत्य के रूप में नहीं देखा जा सकता।

Read More विशेष बातचीत: नक्सल मोर्चे से साइबर स्पेस तक — सुरक्षा कैसे गढ़ रही है छत्तीसगढ़ का नया भविष्य

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सहमति से बने संबंधों को केवल आरोप के आधार पर रेप नहीं माना जा सकता, जब तक कि यह साबित न हो कि सहमति धोखे, भय या दबाव के कारण दी गई थी। इन सभी तथ्यों के आधार पर कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट के निर्णय को बरकरार रखा और आरोपी को राहत दी। यह फैसला सहमति और आपराधिक कानून की व्याख्या को लेकर एक महत्वपूर्ण उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है, जो भविष्य के मामलों में भी कानूनी दृष्टिकोण को प्रभावित कर सकता है।

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी