मंत्री को ‘मृत’ बताकर निकाली शव यात्रा, अब विधायक देवेंद्र यादव समेत 17 कांग्रेसियों पर FIR

मंत्री को ‘मृत’ बताकर निकाली शव यात्रा, अब विधायक देवेंद्र यादव समेत 17 कांग्रेसियों पर FIR

बेमेतरा: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन ने अब कानूनी और राजनीतिक दोनों रूप ले लिया है। नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झिरिया में कथित गौवंश मौत मामले को लेकर आयोजित प्रदर्शन के दौरान मंत्री दयालदास बघेल की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालने पर पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव सहित 17 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।

बताया जा रहा है कि युवा कांग्रेस ने गांव में बड़ी संख्या में मृत गौवंश मिलने के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने शासन पर लापरवाही और संवेदनहीनता के आरोप लगाते हुए मंत्री के खिलाफ प्रतीकात्मक अंतिम यात्रा निकाली और नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं ने किया, जो पिछले कई दिनों से गौवंशों की मौत की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।image-2026-05-12t234027254_1778609477

इस पूरे घटनाक्रम के बाद खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के बेटे और जिला पंचायत सदस्य अंजय बघेल ने चंदनू थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जीवित व्यक्ति को मृत बताकर शोक पत्र छपवाना, शव यात्रा निकालना और सार्वजनिक रूप से छवि खराब करना सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More Jhiram Valley Case: झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले पर आदिवासी समाज में असंतोष, दोषियों की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी

एफआईआर दर्ज होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए सत्ता का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। इस मामले ने बेमेतरा की स्थानीय राजनीति को गरमा दिया है और आने वाले दिनों में यह विवाद प्रदेश स्तर पर बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है।

Read More सरगुजा में जमीन का बड़ा खेल! फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से बांध की जमीन अपने नाम कराने का आरोप, FIR के निर्देश

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी