रायपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत: पत्नी पर शक से भड़का बाउंसर, ससुराल में घुसकर दो सालियों को मारी गोली, फिर खुद पहुंचा थाने

रायपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत: पत्नी पर शक से भड़का बाउंसर, ससुराल में घुसकर दो सालियों को मारी गोली, फिर खुद पहुंचा थाने

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के मोवा इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने दोहरी हत्या का रूप ले लिया। एक बाउंसर ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद गुस्से में आकर ससुराल पहुंचकर फायरिंग कर दी, जिसमें उसकी दो सालियों की मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।8_1778035465

पुलिस के अनुसार, आरोपी जितेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना से पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। संपर्क न हो पाने से नाराज आरोपी मंगलवार रात लाइसेंसी पिस्टल लेकर ससुराल पहुंच गया और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा।image-2026-05-06t012642435_1778012057

इसी दौरान उसकी सालियां 26 वर्षीय गीतांजलि और 24 वर्षीय दुर्गेश्वरी ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन बात बढ़ गई। गुस्से में आकर आरोपी ने अचानक पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से गीतांजलि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दुर्गेश्वरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।image-2_1778035588

Read More CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस

वारदात के बाद आरोपी मौके से भागने के बजाय बाहर निकला और सड़क पर हवाई फायरिंग की। इसके बाद वह सीधे थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। मामले में विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।14_1778036350

Read More जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में घटना का कारण पारिवारिक विवाद सामने आया है, लेकिन अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। इस घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों के हिंसक रूप लेने की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है।

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश