सीवरेज लाइन बनी कब्रगाह: बालोद में मिट्टी धंसने से महिला समेत 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

सीवरेज लाइन बनी कब्रगाह: बालोद में मिट्टी धंसने से महिला समेत 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

बालोद: Balod जिले के दल्लीराजहरा इलाके में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। Bhilai Steel Plant के सीवरेज लाइन प्रोजेक्ट के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला मजदूर शामिल हैं। हादसा दास पान ठेला चौक के पास उस समय हुआ, जब मजदूर करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में पाइपलाइन बिछाने का काम कर रहे थे।1e88730f-7055-40cf-8696-1cadc817b3f9-1_1778597020

जानकारी के मुताबिक, सीवरेज लाइन विस्तार परियोजना के तहत इलाके में खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक गड्ढे की मिट्टी भरभराकर ढह गई और अंदर काम कर रहे मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए।31234fd5-fac0-423c-a65d-bfa38fd383cb-1_1778597012

मृतकों की पहचान किशुन कुमार, राकेश कुमार और बैशाखिन के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के खतरनाक परिस्थितियों में काम कराया जा रहा था। घटनास्थल पर न तो मजबूत सुरक्षा बैरिकेडिंग थी और न ही मिट्टी धंसने से बचाव के लिए कोई तकनीकी व्यवस्था की गई थी। लोगों का कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी ही इस हादसे की सबसे बड़ी वजह बनी।comp-1-2026-05-12t1939013211778595254_1778605859

Read More रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, रिश्तेदार रेलवे कर्मचारी पर गंभीर आरोप; मां-बेटी को धमकी देने का भी दावा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बीएसपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव दल ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन तब तक तीनों मजदूरों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और निर्माण कार्य में संभावित लापरवाही की पड़ताल की जा रही है।3d3d042c-8f47-438a-bba6-db5720ce3924-1_1778597001

Read More बिलासपुर से छपरा के लिए चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, जानिए तारीख और स्टॉपेज

इस घटना ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस हादसे के तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Latest News

दुर्ग में विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक में जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर घायल; दुर्ग रेफर दुर्ग में विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक में जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर घायल; दुर्ग रेफर
रायपुर में फिर लगी आग: VIP रोड के श्री हरि इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भड़की आग, इलाके में मचा हड़कंप
रायगढ़ में अंधविश्वास का काला सच: शादी और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 6 लाख की ठगी; दो गिरफ्तार
भूपेश बघेल ने निभाई सोंटा प्रहार की अनोखी परंपरा, हाथों पर सहा कोड़े का वार; प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना
अंबिकापुर में अनोखे अंदाज में मना कुकुर तिहार, बेजुबान डॉग्स को तिलक लगाकर पहनाई गई फूलों की माला
रायपुर में नाइजीरियन युवक-युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा, भारतीय लड़कियों संग डांस बना विवाद की वजह, बाजार में लगा लंबा जाम
दिवाली के पटाखों ने बिगाड़ी राजधानी की हवा, रात 1 बजे AQI 1513 पहुंचा, सुबह भी प्रदूषण से राहत नहीं
दीपावली की रात खूंखार हाथी का तांडव, सूरजपुर में दो लोगों की मौत; अब तक 16 लोगों की ले चुका है जान
उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर
बिलासपुर से छपरा के लिए चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, जानिए तारीख और स्टॉपेज
Delhi News: दिवाली की रात 10 साल के बच्चे के पेट में जा लगा रॉकेट, दर्दनाक मौत से परिवार में मचा कोहराम
Raipur Fire News: माना थाना क्षेत्र में तीन दुकानों में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, करोड़ों के नुकसान की आशंका