साय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल संभव: जून में हो सकता है विस्तार, 5 नए चेहरों को मौका!

रायपुर, 7जून 2025। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें एक बार फिर जोर पकड़ रही हैं। सूत्रों की मानें तो सब कुछ ठीक रहा तो इसी महीने कैबिनेट का विस्तार हो सकता है, और यह हरियाणा पैटर्न पर होगा, यानी 12 की जगह 13 मंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि, इनसाइडर सूत्र तो पांच मंत्रियों के शपथ ग्रहण का दावा कर रहे हैं। यदि पांच नए मंत्री शपथ लेते हैं, तो मौजूदा मंत्रिमंडल से कुछ नामों का बाहर होना तय है। चौंकाने वाली बात यह है कि बाहर होने वाले मंत्रियों में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हो सकते हैं जिनकी किसी को उम्मीद नहीं होगी।

16 जून को हो सकता है शपथ

जानकारी के मुताबिक सूबे के मुखिया के दिल्ली प्रवास से इस बात की चर्चा जोरो पर हैं.निगम मंडल सहित एल्डरमेन की नियुक्ति को लेकर भी दबाव बना हुआ हैं.ऐसी चर्चा है कि जून माह में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जायेगा। 16 जून को शपथ ग्रहण की तारीख तय हो सकती है। 13 जून को राज्यपाल रामेन डेका वापस रायपुर लौटेंगे। उसके बाद शपथ ग्रहण राजभवन में तय हो सकता है।संभावित मंत्रियों में कई दावेदार हैं.

Read More नवागांव-कंडेल में धर्मांतरित महिला के अंतिम संस्कार पर हंगामा, पुलिस सुरक्षा में धमतरी ले जाया गया शव

 

Read More रायपुर में हेरोइन तस्कर गिरफ्तार: पंजाब से लाकर छत्तीसगढ़ में बेचते थे ड्रग्स, ढाई लाख की हेरोइन जब्त

साय सरकार में चार से पाँच मंत्री ले सकते हैं शपथ

 

नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा केंद्र सरकार के साथ ही राज्य की साय सरकार भी तेज गति से काम करने में लगी हुई हैं.इस अभियान के साथ ही सरकार में बस्तर का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर भी फैसला किया जाना हैं.वैसे पार्टी के अध्यक्ष भी बस्तर से ही हैं.इसके साथ ही बस्तर से लता उसेंडी को मंत्रिमंडल में जगह दिया जा सकता है।लता उसेंडी पूर्व रमन सरकार में मंत्री रह चुकी हैं.साय सरकार में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष है।दूसरे नाम में गजेंद्र यादव का नाम भी मंत्री मंडल की देखा जा रहा है। गजेंद्र यादव पहली बार विधायक बने हैं। वहीं रायपुर से पुरंदर मिश्रा को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।सूत्रों के अनुसार पुरंदर मिश्रा के लिए दिल्ली से दबाव दिया जा रहा हैं.

कमजोर रिपोर्ट वाले मन्त्रियो की होगी छुट्टी…

अगर चार से पांच मंत्रियों का शपथ हुआ, तो फिर दो मंत्री को ड्राप किया जायेगा? इसे लेकर अभी स्थिति पूरी तरह से साफ तो नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि सरगुजा के बड़े चेहरे के साथ ही महिला बाल विकास मंत्री को ड्राप किया जा सकता है। सरगुजा से मुख्यमंत्री के साथ ही और भी मंत्री हैं.दो मंत्री को हटाकर नए लोगो को मौका दिया जा सकता है.साय सरकार में कृषि मंत्रालय की रिपोर्ट भी सही नहीं हैं.सूत्रों के अनुसार इस विभाग में सप्लायरों की मनमानी की शिकायत दिल्ली दरबार तक भेजी गयी हैं साथ ही स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास मंत्रालय की रिपोर्ट भी सही नहीं हैं.चर्चा यह भी है की दिल्ली नेतृत्व को राज्य सरकार की अच्छी रिपोर्ट नहीं मिली हैं.राज्य में नौकरशाहों की मनमानी की बात भी कही जा रही हैं.अफसर मंत्रियो को जनता से कोई सरोकार भी नही रहा.कमीशन खोरी का बड़ा खेल खुलकर किया जा रहा हैं.अब पार्टी हाई कमान भी बड़े फैसले लेने के मूड में हैं.

 

मुख्यमंत्री सचिवालय में भी बदलाव तय: अफसरों की खींचतान से सरकार की छवि पर असर!

मुख्यमंत्री सचिवालय में भी आपसी तालमेल की कमी खुलकर सामने आई है। सरकार बनने के तुरंत बाद आईएएस पी. दयानंद को सीएम सेक्रेटरी बनाया गया था और शुरुआत में उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब उनकी कार्यशैली को लेकर भी नाराजगी बढ़ती दिख रही है। जनसंपर्क जैसे महत्वपूर्ण विभाग का दायित्व भी उनके पास था, लेकिन सीएम विष्णुदेव साय का चेहरा स्थापित कर पाने और सरकार की छवि सुधारने में यह विभाग पूरी तरह विफल साबित हुआ है। करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद जनसंपर्क का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। चर्चा है कि मुख्यमंत्री सचिवालय में भी बड़े बदलाव होना तय है, क्योंकि आलाकमान राज्य में प्रशासनिक कसावट और बेहतर समन्वय चाहता है।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज