CGPSC भर्ती पर फिर उठे सवाल: अधिक उम्र के अभ्यर्थी के चयन का आरोप, भाजपा नेता ने राज्यपाल से की जांच की मांग

CGPSC भर्ती पर फिर उठे सवाल: अधिक उम्र के अभ्यर्थी के चयन का आरोप, भाजपा नेता ने राज्यपाल से की जांच की मांग

रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर पद की भर्ती को लेकर नए आरोपों के चलते सुर्खियों में आ गया है। भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास ने चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए राज्यपाल से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

अधिक आयु के अभ्यर्थी के चयन का आरोप
मामला उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर पद पर कानन वर्मा की नियुक्ति से जुड़ा है। आरोप है कि चयनित अभ्यर्थी निर्धारित आयु सीमा से अधिक होने के बावजूद चयन सूची में शामिल कर लिए गए। इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर दूसरे अभ्यर्थी साकेत अग्रवाल ने पहले ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट ने साकेत अग्रवाल के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें नियुक्ति देने के निर्देश भी जारी किए थे, लेकिन विभागीय स्तर पर अब तक आदेश का पालन नहीं किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

आयोग के सदस्यों की भूमिका पर भी सवाल
भाजपा नेता श्रीवास ने आयोग में औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए CGPSC के तीन सदस्यों प्रवीण वर्मा, संत कुमार पासवान और सरिता उइके की भूमिका पर भी संदेह जताया है। उनका आरोप है कि इन सदस्यों की नियुक्ति पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि आयोग के एक सदस्य और चयनित अभ्यर्थी के बीच संबंध होने की आशंका है, जिसकी स्वतंत्र जांच आवश्यक है।

Read More निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?

राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग
गौरीशंकर श्रीवास ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा है कि युवाओं के भविष्य और आयोग की साख को बचाने के लिए संबंधित सदस्यों को तत्काल पद से हटाकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने पूर्व भर्ती विवादों का हवाला देते हुए इसे गंभीर प्रशासनिक मामला बताया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक बार फिर CGPSC की कार्यप्रणाली और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक बहस तेज हो गई है।

Read More तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख

Latest News

Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक
Surajpur News: छत्तीसगढ़ में साइबर ठगी की कोशिश? मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नाम से मैसेज वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच