कोरबा में दर्दनाक हादसा: जेसीबी से दीवार गिराने के दौरान मासूम की मौत, लापरवाही पर भड़के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कोरबा में दर्दनाक हादसा: जेसीबी से दीवार गिराने के दौरान मासूम की मौत, लापरवाही पर भड़के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां निर्माण कार्य के दौरान बरती गई कथित लापरवाही ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। लक्ष्मण बन बस्ती में शुक्रवार को जेसीबी मशीन से दीवार तोड़ने का काम चल रहा था, तभी अचानक पूरी दीवार भरभराकर गिर गई और वहां मौजूद तीन लोग उसके नीचे दब गए।

हादसा इतना भयावह था कि एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल और संजीव नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दीवार गिराने का कार्य बिना किसी सुरक्षा घेराबंदी या सावधानी के किया जा रहा था, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए बस्तीवासियों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार लोगों की लापरवाही के कारण एक मासूम की जान गई है, इसलिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Read More Ayushman Yojana: रायपुर में आयुष्मान के नाम पर मनमानी के 29 मामले, अतिरिक्त वसूली से गलत पैकेज तक पहुंचीं शिकायतें

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और निर्माण कार्य से जुड़े जिम्मेदारों की भूमिका खंगाली जा रही है।

Read More Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख

Latest News

सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग सीजेपी के तीन नेताओं की मुचलके की शर्तों पर रिहाई, एक साल तक शांति नहीं कर सकेंगे भंग
छात्राओं की शिकायत पर मल्हार स्कूल में बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत तीन शिक्षक हटाए गए
15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर
जहां देवी की मूर्ति नहीं, वहां पालने में होती है मां की पूजा, नवरात्र में उमड़ता है आस्था का सैलाब
राजा होकर भी प्रजा से कर लेते थे बराबरी… महाराजा अग्रसेन की वह सोच, जो आज भी समाज को दिखाती है राह
गुमा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली रकम, आरोपी ब्रांच मैनेजर को बचाने सामने आए भाजपा नेता; गिरफ्तारी पर अटकाया रोड़ा
छत्तीसगढ़ के कोसा सिल्क की विदेश में भी गूंज, ‘कोशल फैब’ से बुनकरों को मिली नई पहचान
बिना दस्तखत की सर्विस बुक, 50 के स्टांप पर नौकरी, डीईओ दफ्तर में अनुकंपा नियुक्ति पर हो गया खेल
सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग