725%–888% तक बढ़ी जमीन की दरें, सांसद बृजमोहन ने CM से नई गाइडलाइन स्थगित करने का किया आग्रह, बोले– लोकतंत्र में जनभावनाओं का सम्मान जरूरी...

725%–888% तक बढ़ी जमीन की दरें, सांसद बृजमोहन ने CM से नई गाइडलाइन स्थगित करने का किया आग्रह, बोले– लोकतंत्र में जनभावनाओं का सम्मान जरूरी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कलेक्टर गाइडलाइन की भारी बढ़ोतरी को लेकर सियासत गर्म हो गई है। रायपुर लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने जमीन की खरीदी–बिक्री में 100 से 800 फीसदी तक हुई वृद्धि को लेकर बड़ा विरोध जताया है। सांसद ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विस्तृत पत्र लिखकर इस फैसले को तत्काल स्थगित करने की मांग की है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बिना जन-परामर्श, वास्तविक मूल्यांकन और सामाजिक-आर्थिक प्रभाव के अध्ययन के गाइडलाइन दरों में यह भारी वृद्धि सीधे तौर पर जनता पर भार डालती है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि यह फैसला “इज ऑफ लिविंग” और “इज ऑफ डूइंग बिजनेस” दोनों के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रायपुर के लाभांडी में जमीन की दरों में 725% और निमोरा में 888% तक की बढ़ोतरी की गई है, जबकि जमीन की वास्तविक स्थिति और सुविधाएँ वैसी ही हैं। नवा रायपुर के ग्रामीण इलाकों को बिना विकास के नगरीय क्षेत्र घोषित करने पर भी उन्होंने कड़े सवाल उठाए।

सांसद ने स्पष्ट किया कि सरकार का दावा है कि इससे किसानों को अधिग्रहण में अधिक मुआवजा मिलेगा, लेकिन वास्तविकता यह है कि अधिग्रहण केवल 1% जमीन पर होता है, जबकि 99% लोग इस फैसले से आर्थिक दबाव में आएंगे। उन्होंने पंजीयन शुल्क को 4% पर रखने को भी जनता के साथ अन्याय बताया और इसे तुरंत 0.8% तक घटाने की मांग की।

Read More कार के सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था गांजा, पुलिस ने खोला राज; 10.543 किलो माल जब्त, दो नाबालिग समेत 4 पकड़े गए

बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में नई गाइडलाइन को 20 नवंबर से तत्काल स्थगित करने, पुरानी दरें बहाल करने और स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति द्वारा वास्तविक बाजार मूल्यांकन कराने की मांग की। लगातार जनता की आवाज उठाने वाले सांसद का यह कदम फिर से उन्हें जनता की प्रतिनिधि आवाज बनाता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनभावनाओं का सम्मान ही लोकतंत्र की नींव है और इसी आधार पर यह निर्णय वापस लिया जाना चाहिए।

Read More फसल बचाने के लिए चलीं गोलियां… खेतों में बिखरी मिलीं 22 लाशें, गांव में सनसनी

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार