सीएम विष्णुदेव साय के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, सारंगढ़ दौरे पर देरी, किरण सिंहदेव भी मौजूद, देखे वीडियो

सीएम विष्णुदेव साय के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, सारंगढ़ दौरे पर देरी, किरण सिंहदेव भी मौजूद, देखे वीडियो

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण सारंगढ़ दौरे में देरी, CM वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे हैं। तकनीकी समस्या को जल्द ठीक करने की कोशिश जारी।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सारंगढ़ के दौरे के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन उनके हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ जाने से यात्रा में देरी हो गई। इस तकनीकी समस्या के कारण मुख्यमंत्री, उनके साथ अजय जामवाल और किरण सिंहदेव वेटिंग रूम में इंतजार कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है, जब मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई हो। इससे पहले भी कई मौकों पर हेलिकॉप्टर में समस्या आने के कारण उनके दौरे प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की टीम तकनीकी खराबी को जल्द से जल्द ठीक करने में जुटी है, ताकि मुख्यमंत्री का दौरा समय पर शुरू हो सके। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सारंगढ़ दौरे में राज्य के विकास कार्यों और क्षेत्रीय योजनाओं की समीक्षा की जानी है।  

लेखक के विषय में

More News

स्वास्थ्य विभाग की खुली पोल: ICU में मरीजों के बीच चूहों का धमाल

राज्य