जेल मुलाकात या सियासी डैमेज कंट्रोल? भूपेश बघेल के कदम से मचा सियासी भूचाल

जेल मुलाकात या सियासी डैमेज कंट्रोल? भूपेश बघेल के कदम से मचा सियासी भूचाल

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति गलियारों में बड़ा सवाल उठ रहा है। आखिर पूर्व  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से अचानक मुलाकात क्यों की?

छत्तीसगढ़ की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अचानक सेंट्रल जेल पहुंचे और बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, चैतन्य बघेल के बाहर आने के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा नाराज हो गए थे। उन्होंने तीखे लहजे में सवाल उठाया—“अगर चैतन्य बघेल को जमानत मिल सकती है, तो मुझे क्यों नहीं?” इसी नाराजगी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जेल यात्रा को सियासी डैमेज कंट्रोल से जोड़कर देखा जा रहा है।
मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के सामने BJP और केंद्रीय एजेंसियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज BJP के मंत्री और नेता गलती से ही सही, लेकिन सच बोल रहे हैं।

बघेल ने आरोप लगाया कि ED और EOW ने बेगुनाह कवासी लखमा को एक साल से जेल में बंद कर रखा है, जबकि खुद BJP के नेता भी उन्हें निर्दोष मान रहे हैं। उन्होंने तीखे सवाल दागते हुए कहा— “अगर लखमा बेगुनाह है, तो FIR क्यों की गई? कार्रवाई किस आधार पर हुई?”

Read More CG News: दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी होने की चर्चा, 1000 करोड़ के आरोप से 35-40 करोड़ के खर्च तक पहुंची जांच; चार्जशीट का इंतजार

भूपेश बघेल ने BJP पर दोहरे चरित्र का आरोप लगाते हुए कहा कि जब BJP दावा करती है कि उनके बेटे को छोड़ा गया, तो फिर यह सवाल भी उठता है कि अगर वही मामला मेरे ऊपर होता, तो क्या वह जेल नहीं जाता?

Read More जल संसाधन में 3 से 4% चढ़ावे के फेर में तीसरी तिमाही का आबंटन अटका: बिलासपुर से बस्तर तक भुगतान के लिए भटक रहे ठेकेदार, अरपा से हसदेव तक निर्माण की रफ्तार थमी

उन्होंने यह भी कहा कि ED आज तक पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा दिए गए जवाबों का जवाब नहीं दे पाई है, और BJP को मगरमच्छ के आंसू बहाने बंद करने चाहिए। इस मुलाकात ने साफ कर दिया है कि पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी अब सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की राजनीति का बड़ा सियासी हथियार बन चुकी है।

Tags:

Latest News

सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर सकरी से राजस्थान के लिए निकला 166 टन कोयला हुआ गायब, डेढ़ महीने से लापता चार ट्रक, ट्रांसपोर्टर समेत पांच पर एफआईआर
गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ
बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी
नवजात के अपहरण की कहानी में हो गया खेल, सुन पुलिस भी रह गई दंग
साइबर जागृति अभियान में मुंगेली जिले को मिला सम्मान, 18.32 लाख लोगों को किया जागरूक
जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज, अभिजीत दीपके समेत कई सीजेपी नेता हिरासत में, ध्रुव राठी भी पकड़े गए
Metformin Anti-Aging: क्या डायबिटीज की दवा धीमी कर सकती है उम्र बढ़ने की प्रक्रिया? जानें रिसर्च
Gold in Dream: सपने में सोना मिलना शुभ या अशुभ? जानें गहने पहनने और सोना खोने का मतलब
गुमा सेवा सहकारी समिति में 3.38 लाख का गबन: चेक में कांटछांट कर निकाली राशि, ब्रांच मैनेजर व सुपरवाइजर पर भी एफआईआर
नियम ताक पर: दूसरी पत्नी अपात्र, फिर भी बेटे को बना दिया भृत्य; सर्विस बुक पर अफसर के दस्तखत तक नहीं
पदानुक्रम तार-तार: जूनियर के हाथ कमान, दबाव में हस्ताक्षर करने को मजबूर सीनियर मुख्य अभियंता 
कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी