रायगढ़ में वर्दी से टकराई भीड़: महिला टीआई पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को किया आग के हवाले

रायगढ़ में वर्दी से टकराई भीड़: महिला टीआई पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को किया आग के हवाले

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हालात अचानक विस्फोटक हो गए। जिंदल कोयला खदान के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। हमले में महिला टीआई कमला पुसाम गंभीर रूप से घायल हो गईं, वहीं प्रदर्शनकारियों ने बस और कार में आग लगा दी। इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

आक्रोशित भीड़ ने बेकाबू होकर मौके पर खड़ी बस और कार को आग के हवाले कर दिया, देखते ही देखते पूरा इलाका दहशत और अफरा-तफरी में बदल गया। हालात बिगड़ते ही पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त बल उतारकर क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया।

बताया जा रहा है कि 8 दिसंबर को जिंदल कोयला खदान को लेकर आयोजित जनसुनवाई को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी लंबे समय से बनी हुई थी। इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए क्षेत्र में लगातार विरोध जारी था। मंगलवार को यह असंतोष तमनार के मनार सीएचपी चौक पर एक बड़े जमावड़े में तब्दील हो गया। स्थिति को संभालने और सड़क यातायात सामान्य करने के उद्देश्य से जब पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तो माहौल अचानक उग्र हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें महिला थाना प्रभारी कमला पुसाम गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Read More निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?

घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ पुलिस अधीक्षक तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल उतार दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे घटनाक्रम पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति को काबू में लाने के प्रयास जारी हैं।

Read More Raipur News: फूल चौक की करोड़ों की वक्फ दुकान पर बड़ा फैसला, 45 दिन में कब्जा सौंपने का आदेश; किराये को लेकर था विवाद

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच