खेतौली ग्राम पंचायत में प्रशासन का बुलडोजर: बिना नोटिस गरीबों के आशियाने तोड़े गए, ग्रामीणों में आक्रोश

खेतौली ग्राम पंचायत में प्रशासन का बुलडोजर: बिना नोटिस गरीबों के आशियाने तोड़े गए, ग्रामीणों में आक्रोश

जनकपुर। भरतपुर विकासखंड अंतर्गत खेतौली ग्राम पंचायत में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के गरीब परिवारों के आवास तोड़े जा रहे हैं, जिससे दर्जनों परिवार बेघर होने की कगार पर पहुंच गए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिस शासकीय भूमि पर गरीब परिवार वर्षों से निवास कर रहे थे, वहां अब एकलव्य आवासीय विद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। इसी निर्माण कार्य के नाम पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाया गया, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।

सरकारी योजनाओं पर सवाल
एक ओर शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से गरीबों को पक्के मकान देने की बात की जाती है, वहीं दूसरी ओर पहले से बने आशियानों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के तोड़ना कई सवाल खड़े करता है। प्रभावित परिवारों का कहना है कि उनके पास रहने के लिए अब कोई सुरक्षित स्थान नहीं बचा है।image (1)

ग्रामीणों की चेतावनी: आंदोलन और चुनाव बहिष्कार
ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि उनके आवास तोड़े गए तो वे आंदोलन करने और चुनाव बहिष्कार जैसे कदम उठाने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल का निर्माण भी हो, लेकिन गरीबों के आवासों को न तोड़ा जाए या फिर पहले उन्हें वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराया जाए। 

Read More कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश

प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है और जनप्रतिनिधियों को भी स्थिति से अवगत कराया गया है। अब सभी की निगाहें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

Read More Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?

क्या मिलेगा गरीबों को न्याय?
अब सवाल यह है कि क्या शासन गरीबों को बेघर करेगा? या फिर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्हें न्याय दिलाया जाएगा? आने वाले दिनों में प्रशासन का निर्णय यह तय करेगा कि विकास और संवेदनशीलता के बीच संतुलन बन पाता है या नहीं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच