गुटखा किंग जुमनानी की 50 करोड़ की संपत्ति होगी अटैच: जीएसटी विभाग ने कमिश्नर को लिखा पत्र, बेटे सागर को पेश करने होंगे दस्तावेज

गुटखा किंग जुमनानी की 50 करोड़ की संपत्ति होगी अटैच: जीएसटी विभाग ने कमिश्नर को लिखा पत्र, बेटे सागर को पेश करने होंगे दस्तावेज

दुर्ग | दुर्ग के चर्चित गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी और उनके बेटे सागर जुमनानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जीएसटी विभाग ने जुमनानी परिवार की लगभग 50 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्ति को अटैच (जब्त) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने संपत्ति का पूरा ब्यौरा जुटाने के बाद अंतिम अनुमति के लिए जीएसटी कमिश्नर को पत्र लिखा है। आदेश मिलते ही कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी, जिसके बाद विभाग नीलामी के जरिए टैक्स की वसूली कर सकता है।

317 करोड़ की पेनल्टी और अवैध कारोबार का मामला

उल्लेखनीय है कि जीएसटी विभाग ने पिछले दिनों जुमनानी के कोमल फूड्स समेत कई ठिकानों पर दबिश दी थी। जांच के दौरान बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी और अनियमितताएं पाई गईं, जिसके आधार पर विभाग ने जुमनानी पर 317 करोड़ रुपए की भारी-भरकम पेनल्टी लगाई है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गुरमुख जुमनानी पिछले 5 वर्षों से सितार ब्रांड के नाम से गुटखा बनाकर पूरे प्रदेश में सप्लाई कर रहा था। यह कारोबार पूरी तरह प्रतिबंधित और अवैध पाया गया है।

Read More प्रिंसिपल के फर्जी हस्ताक्षर-सील से 5 प्राध्यापकों का तबादला! तारबाहर पुलिस ने दर्ज किया केस

बेटे सागर को नोटिस, आज या कल पेश करने होंगे दस्तावेज

Read More मदद के बहाने घर पहुंचीं दो महिलाएं, दवा पिलाकर किया बेहोश... आंख खुली तो गायब था नवजात

हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिलने के बाद गुटखा किंग का बेटा सागर जुमनानी पिछले सप्ताह जीएसटी विभाग के समक्ष पेश हुआ था। उसने दस्तावेजों की तैयारी के लिए समय मांगा था। विभागीय सूत्रों के अनुसार, सागर को 23 या 24 फरवरी को व्यवसाय से संबंधित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड पेश करने हैं कोमल फूड्स द्वारा खरीदी गई सामग्री के इनवॉइस और विगत 5 वर्षों का स्टॉक रजिस्टर। इसमें शामिल है इन दस्तावेजों की सूक्ष्म जांच के बाद ही टैक्स का अंतिम मूल्यांकन किया जाएगा और वसूली की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

मीठी सुपारी के नाम पर चल रहा था गुटखे का खेल

विभागीय जांच में एक बड़ा खुलासा यह भी हुआ है कि सागर जुमनानी की फर्म कोमल फूड्स केवल मीठी सुपारी बनाने के लिए पंजीकृत है। लेकिन जब भी विभाग ने वहां छापेमारी की, फैक्ट्री से सितार गुटखा के रैपर और तंबाकू मिश्रित सामग्री बरामद हुई। अवैध कारोबार की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग भी अब तक 6 बार कार्रवाई कर चुका है और अपनी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी है।

सूत्रों के अनुसार विभाग ने दुर्ग, धमधा, अंडा, चंदखुरी और राजनांदगांव जैसे इलाकों में जुमनानी की जमीनों और अन्य संपत्तियों को चिन्हित किया है। इन सभी की बाजार दर 50 करोड़ रुपए से अधिक आंकी गई है।

 

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला, रात के अंधेरे में अपात्र ठेकेदारों को बांटे टेंडर
कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज
निलंबित के आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, किस नियम से मिला कलेक्टर को अधिकार?
पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल
वर्दी में झाड़ू लगाती महिला आरक्षक का वीडियो वायरल… पुलिस लाइन में मचा हड़कंप, आरआई पर लगाए गंभीर आरोप
एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार
Supreme Court: स्कूलों की मॉर्निंग असेंबली में रोज संविधान की प्रस्तावना पढ़ाने की PIL खारिज, SC ने कहा- कक्षा 6 से सिलेबस में शामिल
Saudi Husband Case: विदेश ले जाकर प्रताड़ित करने का आरोप, केरल की महिला की शिकायत पर पति और माता-पिता के खिलाफ केस
Drug Case: नशे की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा! 8-10 लाख की अफीम बरामद, सोनीपत के दो आरोपी गिरफ्तार
Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध
INDIA Bloc Protest: SIR विवाद पर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन तेज, 300 से ज्यादा सांसदों के मार्च पर पुलिस ने लगाया ब्रेक
NH-43 Accident: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल