छत्तीसगढ़ में बारिश से हाहाकार, बाढ़ से कई इलाके डूबे, कोरबा में 33 लोगों को किया गया रेस्क्यू, कई जिलों में रेड अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बारिश से हाहाकार, बाढ़ से कई इलाके डूबे, कोरबा में 33 लोगों को किया गया रेस्क्यू, कई जिलों में रेड अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बारिश से हाहाकार, बाढ़ से कई इलाके डूबे, कोरबा में 33 लोगों को किया गया रेस्क्यू, कई जिलों में रेड अलर्ट

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, कई जिले जलमग्न। रायपुर-दुर्ग में रेड अलर्ट, कोरबा में 33 लोगों का रेस्क्यू।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का दौर जारी है. बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. कई इलाके डूब चुके है. वहीं मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग संभाग के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं अन्य कई जिलों में भी बारिश की चेतावनी दी है. वहीं देर रात कोरबा में बाढ़ में फंसे 33 लोगों का रेस्क्यू भी किया गया है.

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं रायपुर और दुर्ग संभाग में रेड अलर्ट और कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. बता दें कि राज्य के कई जिलो में सामान्य से भी ज्यादा बारिश दर्ज की जा रही है. वहीं पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग में ताबड़तोड़ बारिश दर्ज की गई है.

इन जिलों में बारिश की चेतावनी
बता दें कि मौसम विभाग ने कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है.

Read More 36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो

इन एरिया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली में मध्यम वर्षा की संभावना है. इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी है.

Read More स्वामी आत्मानंद स्कूल में टली बड़ी अनहोनी! बारिश के बीच भरभराकर गिरी छत, प्रिंसिपल ऑफिस समेत 4 कमरे क्षतिग्रस्त, देखे वीडियो

कोरबा में बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू
कोरबा के पाली ब्लॉक के टाटी नाला और गुंजन नाला में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से 33 लोग फंस गए हैं. रविवार देर शाम कोरबा और पाली से रेस्क्यू टीम रवाना की गई. इसके बाद रात के अंधेरे में बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया. बता दें कि बाढ़ की स्थिति के कारण लोग घर के छत पर चढ़ गए थे.

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद
मानहानि मामले में वन अधिकारी को हाई कोर्ट से राहत, कार्यवाही पर रोक
CGPSC केस के बीच टामन सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती; हार्ट की समस्या के बाद पेसमेकर लगाया
इंदौर में रफ्तार का कहर: बेकाबू इनोवा ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, घायलों को 200 फीट तक घसीटने का आरोप
बासी समोसे की शिकायत पर भड़का होटल संचालक, ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई
एलसीआईटी कॉलेज में सजा ‘वेनिस कार्निवल’, आईजी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र, एनसीसी कैडेट्स हुए सम्मानित
ओणम पर सजा केरल, फूलों की रंगोली से लेकर ओणसद्या तक दिखी उत्सव की रंगत
नेपाल में नदी का रौद्र रूप! भोटे कोशी के सैलाब ने मचाई तबाही, कई लोग लापता; रेस्क्यू तेज
‘विमान में बम है’… एक कॉल से मचा हड़कंप! लखनऊ-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के बाद जांच
एक झील, 6 लाशें और अनसुलझा सवाल! भूतनाल में तैरते मिले शव, गहराया मौत का राज
‘अवैध कमाई आएगी तो बराबर बांटेंगे’… गंगाजल लेकर पार्षदों की शपथ का VIDEO वायरल, मचा बवाल
यात्रीगण कृपया ध्यान दे: रक्षाबंधन पर रेलवे का तोहफा! दुर्ग-रायगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 27 से 29 अगस्त तक तीन फेरे