बिलासपुर में अघोषित बिजली कटौती से नाराज लोगों का फूटा गुस्सा, बिजली ऑफिस का घेराव कर किया हंगामा

भीषण गर्मी में हम उबल रहे, अधिकारी एसी में सो रहे— प्रदर्शनकारियों का आरोप

बिलासपुर / भीषण गर्मी के बीच सिरगिट्‌टी क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। वार्ड क्रमांक 10 के रहवासियों ने तिफरा स्थित बिजली विभाग के दफ्तर का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द बिजली की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में रोजाना कई-कई घंटे बिजली गुल रहती है। गर्मी के मौसम में जहां पारा 45 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है, वहीं बिजली नहीं होने से पीने के पानी तक की किल्लत हो गई है। लोग रात भर गर्मी में जागने को मजबूर हैं। वार्ड पार्षद पुष्पेंद्र ने बताया कि मोहल्ले में पानी की आपूर्ति अब टैंकरों से की जा रही है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी वातानुकूलित दफ्तरों में बैठे रहते हैं और आम जनता की समस्याओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। हर बार ओवरलोड और उपकरणों की कमी का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया जाता है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

Read More छत्तीसगढ़ विधानसभा में धान केंद्रों में चूहों के नुकसान को लेकर हंगामा, विपक्षी विधायक सस्पेंड

दूसरी ओर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सब स्टेशन में जरूरी उपकरणों की कमी और स्टाफ की संख्या कम होने के कारण मेंटेनेंस कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Read More शराब घोटाले का भगोड़ा कारोबारी नवीन केडिया रांची में सरेंडर करने से ठीक पहले हुआ गिरफ्तार

 

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

WhatsApp में आ रहा तगड़ा फीचर! बिना अकाउंट वाले लोगों से भी कर सकेंगे चैट

राज्य