छत्तीसगढ़ में SIR में भारी गड़बड़ी! 12 लाख महिला वोटर्स के नाम कटे

छत्तीसगढ़ में SIR में भारी गड़बड़ी! 12 लाख महिला वोटर्स के नाम कटे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। इस दौरान जारी की गई प्रारंभिक मतदाता सूची में राज्यभर से करीब 27 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिनमें से 19 लाख नाम गलत जानकारी और त्रुटिपूर्ण एंट्री के कारण काटे गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें 12 लाख महिला वोटर्स शामिल हैं।

शादी और शिफ्टिंग बनी बड़ी वजह
अधिकारियों के अनुसार महिला मतदाताओं के नाम बड़ी संख्या में कटने की प्रमुख वजह शादी के बाद पता बदलना है। इसके अलावा स्थानांतरण (शिफ्टिंग) और एसआईआर फॉर्म भरने में की गई गलतियों के चलते भी नाम सूची से हटाए गए हैं। कई मामलों में बीएलओ की लापरवाही भी सामने आई है, जहां सही सत्यापन के बिना फॉर्म आगे बढ़ा दिए गए।

एसआईआर फॉर्म में सामने आईं गंभीर खामियां

Read More कैमरे के सामने बेबाकी पड़ी भारी! सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में किया पेश

पुनरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं ने

Read More रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक

  • पता बदलने के बावजूद पुराने दस्तावेज लगाए
  • फॉर्म में नाम, उम्र और पते की गलत एंट्री की
  • आवश्यक जानकारी अधूरी भरी

इन गलतियों के चलते मतदाता सूची से नाम हटाने की कार्रवाई करनी पड़ी।

एक ही प्रमाण पर दर्ज मिले कई वोटर्स
गुढ़ियारी क्षेत्र का एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। ऑनलाइन सत्यापन के दौरान पता चला कि उसी नाम और पति के नाम से एक मतदाता पहले से ही पंजीकृत है। जांच में यह सामने आया कि दोनों महिला मतदाताओं के नाम और पति का नाम बिल्कुल एक जैसा था, जिससे सिस्टम में भ्रम की स्थिति बनी।

अधिकारियों की अपील

  • चुनाव आयोग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अगली प्रक्रिया में
  • अपने दस्तावेज सही तरीके से जमा करें
  • पता और व्यक्तिगत जानकारी सावधानीपूर्वक भरें
  • प्रारंभिक सूची में नाम न होने पर समय रहते दावा-आपत्ति दर्ज कराएं
Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच