डॉक्टर दंपती के विवाद में हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश: बिना सबूत के आरोप मानसिक क्रूरता, पत्नी को देना होगा 25 लाख गुजारा भत्ता

डॉक्टर दंपती के विवाद में हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश: बिना सबूत के आरोप मानसिक क्रूरता, पत्नी को देना होगा 25 लाख गुजारा भत्ता

रायपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिना ठोस सबूत के जीवनसाथी पर अवैध संबंधों जैसे गंभीर आरोप लगाना मानसिक क्रूरता मानते हुए तलाक का आदेश दिया है। जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस ए.के. प्रसाद की पीठ ने पति की अपील मंजूर करते हुए पत्नी को 25 लाख रुपए गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। दोनों ही पेशे से डॉक्टर हैं।

सारंगढ़ के डॉक्टर पति और भिलाई निवासी डॉक्टर पत्नी की शादी 2008 में रायगढ़ में हुई थी। विवाह के बाद उनकी एक बेटी हुई, लेकिन कुछ ही समय बाद रिश्तों में दरार आ गई। 2014 से दोनों अलग रह रहे थे। पति का आरोप था कि पत्नी का व्यवहार लगातार अपमानजनक और संदेहपूर्ण हो गया। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करना, सिंदूर न लगाने और मंगलसूत्र न पहनने से इनकार करना और पति पर जबरन अवैध संबंधों के आरोप लगाना पति के लिए मानसिक प्रताड़ना बन गया। इसी आधार पर पति ने दुर्ग फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी, जिसे खारिज कर दिया गया।

हाईकोर्ट ने माना मानसिक क्रूरता
हाईकोर्ट ने अपील की सुनवाई में पाया कि पत्नी ने पति पर अन्य महिला के साथ संबंधों का आरोप लगाया, लेकिन इस आरोप को साबित नहीं कर सकी। कोर्ट ने कहा कि शिक्षित भारतीय पत्नी द्वारा बिना आधार और सबूत के चरित्र हनन करना क्रूरता का सबसे बुरा रूप है, जिससे पति को मानसिक पीड़ा हुई। कोर्ट ने यह भी नोट किया कि अप्रैल 2019 में दोनों ने साथ में फिल्म देखी थी, इसलिए अलग रहने के आधार पर तलाक नहीं दिया जा सकता। हालांकि, मानसिक क्रूरता के आधार पर तलाक मंजूर कर दिया गया।

Read More Takhatpur News: स्मार्ट मीटर पर चढ़ा सियासी रंग! कांग्रेस ने चिपकाए ‘महतारी वंदन वसूली मीटर’ के स्टिकर, BJP ने SDM से शिकायत की तैयारी

गुजारा भत्ता और आगे की कार्रवाई
हाईकोर्ट ने कहा कि दोनों ही डॉक्टर हैं और आर्थिक रूप से सक्षम हैं। पति को आदेश दिया गया कि वह पत्नी को 25 लाख रुपए एकमुश्त गुजारा भत्ता 6 महीने के भीतर दें। यह राशि बेटी की परवरिश और भविष्य की कानूनी झंझट से बचने के लिए तय की गई है।

Read More CG Coal Levy Scam: कोल लेवी केस में EOW की बड़ी कार्रवाई, 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश; 12 नए आरोपी नामजद

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच