रायपुर निगम में अनिश्चितकालीन धरना: कांग्रेस पार्षद ने सड़क न बनने पर गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर जताया विरोध

रायपुर निगम में अनिश्चितकालीन धरना: कांग्रेस पार्षद ने सड़क न बनने पर गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर जताया विरोध

रायपुर। शहीद हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड के कांग्रेस पार्षद शेख मुशीर ने नगर निगम मुख्यालय में गांधी जी की प्रतिमा के नीचे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। पार्षद का आरोप है कि उनके वार्ड की सड़क 11 लाख रुपए की स्वीकृति न मिलने के कारण महीनों से निर्माणाधीन नहीं है, जबकि सड़क की हालत लगातार खराब हो रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है।

11 महीनों का इंतजार, अब रोजाना धरना
शेख मुशीर का कहना है कि पिछले 11 महीनों से वे नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। उन्होंने ऐलान किया है कि जब तक मौदहापारा के मुख्य मार्ग के डामरीकरण के लिए 11 लाख रुपए की राशि स्वीकृत नहीं होती, वे रोज सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक गांधी प्रतिमा के नीचे धरना देते रहेंगे। पार्षद ने जोर देते हुए कहा, “यह सिर्फ सड़क का मामला नहीं, बल्कि वार्ड के हजारों लोगों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा सवाल है।”whatsapp-image-2026-02-02-at-20223-pm_1770027115

नेता प्रतिपक्ष का निगम पर हमला
धरने का समर्थन करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उनका कहना था कि एक पार्षद को 11 महीनों तक भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “अगर इतनी छोटी राशि भी स्वीकृत नहीं हो पा रही, तो शहर के बड़े विकास कार्यों की क्या स्थिति होगी। यह स्पष्ट करता है कि रायपुर नगर निगम की कार्यप्रणाली कितनी ढीली और असंगठित हो गई है।”

Read More 643 को ट्रेनिंग, 550 को रोजगार का दावा; हकीकत में सिर्फ सर्टिफिकेट लेकर भटक रहे युवा....

प्रशासन पर बढ़े सवाल
धरने ने नगर निगम की जवाबदेही और वार्ड विकास के प्रति गंभीरता पर सवाल उठाए हैं। नागरिकों और वार्ड प्रतिनिधियों के लिए यह मामला सुरक्षा और बुनियादी सुविधा का है, जिसे अनदेखा करना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भरोसे को कमजोर करता है।

Read More मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया

Tags:

Latest News

Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO
Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत
Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?
जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार
उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद
डीन से प्राध्यापक-सह-संचालक पद पर हुआ तबादला, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से मांगा जवाब
Salman Khan की भांजी Alizeh Agnihotri की चमकी किस्मत! ‘Farrey’ के बाद हाथ लगी Zombie फिल्म ‘College Fest’, Ashish Chanchlani भी आएंगे नजर
10वीं पास से Graduate तक खुला नौकरी का रास्ता! मुंगेली Job Fair में 140 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला
अचानक सामने आए 4 भालू और मच गई चीख-पुकार! एक युवक ने दौड़कर बचाई जान, दूसरा घायल
OnePlus N6 Lite: 22 सितंबर को भारत में एंट्री करेगा नया बजट फोन, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से मचेगा धमाल