छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भारी बारिश, सड़के डूबीं, हिमाचल के चंबा-मंडी में बादल फटने से 5 पुल बहे, प्रदेश में अब तक 75 की मौतें

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भारी बारिश, सड़के डूबीं, हिमाचल के चंबा-मंडी में बादल फटने से 5 पुल बहे, प्रदेश में अब तक 75 की मौतें

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भारी बारिश, सड़के डूबीं, हिमाचल के चंबा-मंडी में बादल फटने से 5 पुल बहे, प्रदेश में अब तक 75 की मौतें

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भारी बारिश से कॉलोनियां जलमग्न, हिमाचल के चंबा और मंडी में बादल फटने से 5 पुल बह गए। बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं में हिमाचल में अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है। कई जगह रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी।

सरगुजा/चंबा-मंडी: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में शनिवार रात से तेज बारिश जारी है। सरगुजा की पॉश कॉलोनी से लेकर नीचली बस्तियों में पानी भर गया। वहीं, अंबिकापुर के कुंडला सिटी में दो से तीन फुट तक पानी भर जाने से रोड पर खड़ी कारें आधी डूब गईं। झारखंड में शनिवार को तेज बारिश हुई। रामगढ़ जिले के महुआ टांगरी में सुबह के वक्त अवैध कोयला खदान धंस गई। इसमें 4 लोगों की मौत और 4 घायल हो गए। राज्य में सोमवार सुबह तक तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से बाढ़ के हालात हैं। तेज बारिश के कारण मंडला जिले में नर्मदा नदी उफान पर है। इधर, नरसिंहपुर को होशंगाबाद से जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर मौजूद पुल ढह गया।

हिमाचल प्रदेश के चंबा और मंडी जिले में बादल फट गया है। इससे राज्य में 5 पुल बह गए हैं। चंबा में कंघेला नाले पर बना पुल बह गया। वहीं, मंडी जिले की चौहार घाटी में एक वाहन-यातायात और तीन पैदल पुल बह गए। हिमाचल प्रदेश में 20 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। तब से लेकर 4 जुलाई तक बाढ़-लैंडस्लाइड की घटनाओं में 75 लोगों की मौत हो चुकी है। 288 लोग घायल हैं। बादल फटने की घटनाओं में सबसे ज्यादा 14 मौतें मंडी जिले में हुई हैं। यहां 31 लोग अभी भी लापता हैं। राज्य में आज भी तेज बारिश का रेड अलर्ट है।

हिमाचल के मंडी में तीन पुलिया बहीं
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कोरटांग के पास नाले में बाढ़ के कारण तीन पुलियाएं बह गईं, साथ ही जमीन का एक हिस्सा भी बह गया। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के रोहतांग दर्रे के राहनीनाला के पास एक कार के सड़क से फिसलकर पहाड़ से नीचे गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। बचाव अभियान अभी भी जारी है। मृतकों और घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

Read More बिलासपुर स्टेशन पर शुरू हुई बाइक रेंटल सेवा, यात्रियों का सफर होगा आसान

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध