सरकार की मेहरबानी या सिस्टम की मजबूरी? फिर उइके को ईएनसी बनाने की तैयारी....

सरकार की मेहरबानी या सिस्टम की मजबूरी? फिर उइके को ईएनसी बनाने की तैयारी....

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग में इन दिनों एक ही नाम की गूंज है और वह है इंद्रजीत उइके। विभाग में काबिल अफसरों की कमी है या उइके साहब के पास कोई जादुई छड़ी, यह समझ पाना मुश्किल है। जून 2025 में रिटायर होने के बाद उन्हें छह महीने की संविदा मिली थी और अब खबर है कि उन्हें फिर से ईएनसी बनाने की फाइल चल पड़ी है। विभाग के गलियारों में चर्चा है कि आखिर सरकार एक ही चेहरे पर इतनी मेहरबान क्यों है जबकि कतार में कई योग्य और वरिष्ठ अधिकारी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

रिटायरमेंट वाले दिन उइके ने खुद ही मुख्य अभियंता दीपक भूम्मेरकर को प्रभार सौंपा था लेकिन कुर्सी का खिंचाव ऐसा था कि हफ्ते भर के भीतर ही वे संविदा पर वापस लौट आए। अब उनका कार्यकाल पूरा होते ही उन्हें दोबारा कुर्सी सौंपने की सुगबुगाहट ने प्रशासनिक हलकों में सवाल खड़े कर दिए हैं।

बाकी अफसर क्या सिर्फ फाइलों के लिए हैं?

Read More Raipur News: प्रिंस ढाबे पर बुलडोजर कार्रवाई के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा! संचालक ने खुद पर पेट्रोल डाला, प्रशासन ने रोकी कार्रवाई

विभाग के भीतर दबी जुबान में अधिकारी पूछ रहे हैं कि क्या पूरी इंजीनियरिंग की कमान संभालने के लिए विभाग में कोई दूसरा काबिल चेहरा नहीं बचा है। सालों तक सेवा देने वाले वरिष्ठ अफसरों को दरकिनार कर बार-बार एक ही व्यक्ति को संविदा पर बैठाना बाकी लोगों के मनोबल को तोड़ने जैसा है। चर्चा तो यह भी है कि इस खास मेहरबानी के पीछे जल संसाधन विभाग के कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स और उनके पुराने अनुभव का बहाना बनाया जा रहा है।

Read More Raipur TeliBandha Chowk: नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, ‘सेवा ज्योति संकल्प’ थीम पर होगा कायाकल्प; CM साय ने साफ किया रुख

कुर्सी से चिपके रहने का नया रिकॉर्ड

इंद्रजीत उइके का मामला प्रशासन में चर्चा का विषय बन गया है। जानकारों का कहना है कि अगर इसी तरह संविदा का खेल चलता रहा तो विभाग के दूसरे अधिकारी कभी ऊंचे पदों तक नहीं पहुंच पाएंगे। इससे पहले भी कई बार वरिष्ठता को नजरअंदाज करने के आरोप लगते रहे हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि नई नियुक्ति की फाइल लगभग तैयार है और जल्द ही इस पर मुहर लग सकती है।

सत्ता के गलियारों में सुगबुगाहट

विभागीय कामर्शियल और तकनीकी कामकाज के जानकार दीपक भूम्मेरकर को जब प्रभार मिला था तब लगा था कि अब नई पीढ़ी को मौका मिलेगा। लेकिन राजनीति और रसूख के आगे योग्यता की फाइल दबी रह गई।

Tags:

Latest News

दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई
Bilaspur News: गरबा रील में सिगरेट और पिस्टल दिखाने पर बवाल, शिकायत के बाद 9 लोग गिरफ्तार; 5 युवतियां भी शामिल