भाजपा की रिश्तेदारी में फंसा फरार कांग्रेसी: ACB/ EOW/ED भी करे तो क्या करे

भाजपा की रिश्तेदारी में फंसा फरार कांग्रेसी: ACB/ EOW/ED भी करे तो क्या करे

रायपुर। सियासत भी गजब चीज है! यहां दुश्मन कब दोस्त बन जाए और दोस्त कब अपने के लिए ढाल बन जाए, कहना मुश्किल है. कुछ ऐसा ही नजारा आजकल छत्तीसगढ़ की राजधानी में देखने को मिल रहा है, जहां एक फरार कांग्रेसी नेता ACB/EOW और ED की लिस्ट में होने के बावजूद भाजपा नेताओं की बाप-दादा की संपत्ति बन गया है. सूत्रों की मानें तो यह फरार नेता पिछले कई सालों से एजेंसियों की आँखों में धूल झोंक रहा है, लेकिन अब तो हद ही हो गई. भाजपा के कुछ दिग्गज ही इसे बचाने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं!
खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे की गिरफ्तारी के बाद से इस महा-कांग्रेस नेता का नाम फिर सुर्खियों में है. लेकिन 'चौंकाने वाली' बात यह है कि एजेंसियां इसकी तलाश में हैं और भाजपा के अपने ही नेता एंजेंसियों के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं. फोन पर फोन किए जा रहे हैं, मिन्नतें की जा रही हैं कि "अरे साहब, वो तो अपने ही रिश्तेदार हैं, तबीयत भी ठीक नहीं है!" अब यह बात गले से उतर नहीं रही है कि आखिर ये रिश्तेदारी अचानक से इतनी गहरी कैसे हो गई?
मजेदार बात तो यह है कि सारे हिसाब-किताब इसी फरार नेता के पास हैं. शहर के कई लोगों को पता है कि वह किले में बैठकर अपनी छुट्टी मना रहा है, लेकिन एजेंसियां बेचारी, उन्हें तो 'ठिकाना' ही नहीं मिल रहा है. अब आप ही बताइए, जब अपने ही घर के 'भेदी' लंका ढाने पर तुले हों, तो रावण भी क्या करे!
इस पूरे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या यह सिर्फ 'मानवीय आधार' पर मदद है या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक खेल चल रहा है? क्या यह 'फरार' नेता भाजपा के कुछ रहस्यों का ताला है, जिसे खोलना उनके लिए मुश्किल हो जाएगा? जो भी हो, इस ड्रामे ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है. बेचारे ACB /EOW और ED वाले भी धर्मसंकट में हैं करें तो क्या करें? अपने ही अपनों का सामना कैसे करें? शायद इसीलिए कहते हैं, सियासत में कब कौन किसका 'अपना' बन जाए, कहना मुश्किल है! और जब अपने ही ढाल बन जाएं, तो विरोधी को हथियार उठाने की जरूरत ही क्या!

Tags:

Latest News

बिलासपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर लगाए हत्या के आरोप बिलासपुर: विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल वालों पर लगाए हत्या के आरोप
1 जुलाई से बदल जाएगा बिजली बिल का नियम: अब देरी के दिनों का ही लगेगा चार्ज, पूरे महीने की पेनल्टी खत्म
काम करते-करते मलबे में दब गए मजदूर! कोलकाता गोदाम हादसे में कई मौतें, 40 लोग मलबे में फंसे, राहत-बचाव अभियान जारी
15 साल बाद फिर खुली घोटाले की फाइल! ACB की दबिश से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, कई बड़े नाम रडार पर
रायगढ़ इस्पात प्लांट में बड़ा हादसा! फर्नेस से निकली गर्म सामग्री की चपेट में आए तीन मजदूर, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल!
रायपुर में विकसित भ्रूण मिलने से सनसनी, ESIC अस्पताल के पास दूसरी बार हुई ऐसी घटना, जांच में जुटी पुलिस
डिटर्जेंट बनाने के नाम पर किराए पर लिया गोदाम, अंदर चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री; भारी मात्रा में माल जब्त
किन्नौर में बादल फटने से मची तबाही, काचरंग नाले में उफान से टूटीं सड़कें, बगीचों में घुसा मलबा
महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पर खतरा! 20 हजार महिलाओं का e-KYC अधूरा, 30 जून आखिरी मौका
क्या छत्तीसगढ़ बना सुरक्षित ठिकाना? संदिग्ध बांग्लादेशी नेटवर्क पर एजेंसियों की नजर
सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल! बाल संप्रेक्षण गृह से 11 अपचारी बालक फरार, प्रशासन में मचा हड़कंप
सियासी गलियारों में मची हलचल: सीएम साय, डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे दिल्ली, क्या होने वाली है मंत्रिमंडल की सर्जरी ?