लाखों फूंकने के बाद भी धूल फांक रहे फाइव स्टार ब्लू टॉयलेट, सात ठिकानों पर तो काम शुरू तक नहीं हो पाया

लाखों फूंकने के बाद भी धूल फांक रहे फाइव स्टार ब्लू टॉयलेट, सात ठिकानों पर तो काम शुरू तक नहीं हो पाया

रायपुर। स्मार्ट सिटी का सपना दिखाकर शहर के व्यस्त बाजारों में बनाए गए 'ब्लू टॉयलेट' अब सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। प्रशासन ने लाखों रुपए खर्च कर पुरुषों के लिए फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा देने का वादा किया था, लेकिन देखरेख के अभाव में ये टॉयलेट अब कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं। हालात इतने बुरे हैं कि पंडरी जैसे व्यस्त मार्केट में लोगों को बुनियादी सुविधा के लिए भी भटकना पड़ रहा है, जबकि सात अन्य जगहों पर तो निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हो सका।

शहर के व्यस्ततम इलाकों में लोगों को लग्जरी अनुभव देने के लिए अर्बन लाउंज यानी ब्लू टॉयलेट की योजना जमीन पर उतारी गई थी। नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों ने दावा किया था कि इन टॉयलेट्स में मॉडर्न लाइटिंग, महंगे टाइल्स, सोफा, एलईडी टीवी और एटीएम जैसी सुविधाएं होंगी। हकीकत यह है कि आज इन लाउंज के ताले तक नहीं खुल रहे हैं।

 

Read More Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई

Read More पीड़िता के चरित्र पर सार्वजनिक टिप्पणी पड़ी भाजपा नेता को भारी, एफआईआर दर्ज, आदिवासी समाज को लेकर बयान से मचा बवाल

  •   हार्डवेयर गायब: वॉश बेसिन से लेकर नल और महंगे शीशे या तो टूट चुके हैं या गायब हैं।
  •   गंदगी का अंबार: नियमित सफाई न होने से परिसर में भीषण बदबू और कचरा जमा है।
  •  सुविधाएं नदारद: टीवी और सोफे की बात तो दूर, यहां पानी तक की व्यवस्था नहीं है।
  •   ताले लटके: करोड़ों का प्रोजेक्ट होने के बावजूद गेट पर ताले लटके रहते हैं।

 

पंडरी मार्केट में व्यापारी और ग्राहक परेशान

पंडरी कपड़ा मार्केट में रोजाना हजारों की भीड़ उमड़ती है। यहां के व्यापारी बताते हैं कि कहने को तो यह फाइव स्टार टॉयलेट है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इसे इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। दूर-दराज से आने वाले ग्राहकों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। मजबूरी में लोग खुले में या आसपास की गलियों में जाने को मजबूर हैं।

 

कागजों में ही रह गईं ये 7 जगहें

योजना के मुताबिक शहर के 8 मुख्य क्षेत्रों को चुना गया था, जिनमें से केवल एक-दो जगह ही ढांचा खड़ा हो पाया। बाकी 7 जगहों पर काम ठप पड़ा है:

  1.  शास्त्री बाजार
  2.   मालवीय रोड
  3.   गोल बाजार
  4.   महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट
  5.   बस स्टैंड
  6.  राजेन्द्र नगर
  7.   पंडरी का दूसरा हिस्सा

 

क्या कहते हैं जिम्मेदार

नगर निगम के संबंधित जोन कमिश्नर ने बताया कि रखरखाव के लिए एजेंसी को निर्देश दिए गए हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि बजट की कमी और ठेकेदारों की लापरवाही की वजह से यह पूरी योजना फ्लॉप होने की कगार पर है। जनता के टैक्स का पैसा अब सिर्फ लोहे और कंक्रीट के खंडहरों में नजर आ रहा है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच