गांधी परिवार को फंसाने का गंदा खेल बेनकाब : कोर्ट की क्लीन चिट के बाद कांग्रेस बोली सत्यमेव जयते 

गांधी परिवार को फंसाने का गंदा खेल बेनकाब : कोर्ट की क्लीन चिट के बाद कांग्रेस बोली सत्यमेव जयते 

बिलासपुर। नेशनल हेराल्ड मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से मिली बड़ी राहत के बाद कांग्रेस अब हमलावर मोड में आ गई है। न्यायधानी पहुंचीं विंग कमांडर और कांग्रेस प्रवक्ता अनुमा आचार्य ने प्रेस वार्ता में भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस पूरे विवाद को भाजपा की ओछी राजनीति करार देते हुए सीधा आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए जांच एजेंसियों को अपना हथियार बनाया। अनुमा ने कड़े शब्दों में कहा कि सात सालों तक जिस मामले में सीबीआई और ईडी को कोई सबूत नहीं मिला, उसे अचानक 2021 में सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए दोबारा जिंदा किया गया। अब कोर्ट ने ईडी की दलीलों को आधारहीन मानकर साबित कर दिया है कि पूरा मामला केवल हवा-हवाई था।

20251220_130220
नेहरू की विरासत पर भाजपा का प्रहार


प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए अनुमा आचार्य ने बताया कि नेशनल हेराल्ड सिर्फ एक अखबार नहीं बल्कि पंडित नेहरू, पुरुषोत्तमदास टंडन और रफी अहमद किदवई जैसे महान सेनानियों के संघर्ष की निशानी है। इसे किसी मुनाफे के लिए नहीं बल्कि आजादी के मूल्यों को बचाने के लिए शुरू किया गया था। जब यह संस्थान कर्ज में डूबा तो कांग्रेस ने इसे चेक के जरिए मदद दी। कानून में ऐसा कोई नियम नहीं है जो किसी राजनीतिक दल को अपनी वैचारिक विरासत को बचाने से रोकता हो। भाजपा ने इसी मदद को घोटाला बताकर देश को गुमराह किया, जबकि सच यह है कि एजेएल की एक-एक इंच जमीन आज भी उसी के पास सुरक्षित है।

Read More जंगल में मवेशी चराना पड़ा भारी, अचानक सामने आया भालू; दो ग्रामीणों पर हमला, इलाके में बढ़ी दहशत


एजेंसियों की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

Read More फांसी के फंदे तक पहुंची 11वीं की छात्रा... पीछे छिपा था कौन? 3 महीने बाद खुला राज, दुष्प्रेरण और पॉक्सो का केस


विंग कमांडर ने जांच के तौर-तरीकों पर तंज कसते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है कि एजेंसियां सरकार के इशारे पर काम कर रही हैं। 2014 में खुद सीबीआई ने इस फाइल को बंद कर दिया था, लेकिन चुनाव करीब आते ही इसे फिर से खोल दिया गया। कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा कि जब कोई मूल अपराध हुआ ही नहीं, तो मनी लॉन्ड्रिंग की जांच का नाटक क्यों रचा गया। अनुमा ने इसे सरकारी तंत्र का सरेआम दुरुपयोग बताया और कहा कि भाजपा ने गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए हजारों करोड़ रुपए विज्ञापनों और दुष्प्रचार में खर्च कर दिए।


झूठ के पांव नहीं होते, सत्य की जीत हुई


अनुमा आचार्य ने तीखा हमला करते हुए कहा कि यंग इंडियन एक ऐसी कंपनी है जिसका लाभ न तो किसी को दिया जा सकता है और न ही इसके शेयर बेचे जा सकते हैं। सारा पैसा कर्मचारियों के पीएफ, वेतन और बिजली बिलों में खर्च हुआ। अब जब अदालत ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है, तो क्या भाजपा अब देश से माफी मांगेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह जीत केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि देश के संविधान और न्यायिक व्यवस्था की स्वतंत्रता की जीत है।
प्रेस वार्ता के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बिलासपुर के सियासी गलियारों में भी इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि कोर्ट के फैसले के बाद अब कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी। अनुमा आचार्य ने साफ किया कि भाजपा के झूठ का घड़ा अब भर चुका है और सत्य की जीत का सिलसिला शुरू हो गया है।

प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव सहित जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, महेंद्र गंगोत्री पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय पाण्डेय, विजय केशवानी, सियाराम कौशिक समेत कांग्रेसजन उपस्थित रहे 

Tags:

Latest News

दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई
Bilaspur News: गरबा रील में सिगरेट और पिस्टल दिखाने पर बवाल, शिकायत के बाद 9 लोग गिरफ्तार; 5 युवतियां भी शामिल