अवैध शराब बेचने वालों की खैर नहीं! कलेक्टर का फरमान – अब बुलडोजर गरजेगा

 

बिलासपुर: अवैध महुआ शराब के कारोबारियों की अब खैर नहीं! अवैध शराब बिक्री की शिकायतों से नाराज कलेक्टर अवनीश शरण ने ऐसा सख्त कदम उठाया है कि शराब माफियाओं के होश उड़ जाएंगे। उन्होंने गनियारी तहसीलदार को सीधे आदेश दे दिया है कि जो लोग बार-बार चेतावनी के बावजूद अवैध शराब बेचना बंद नहीं कर रहे हैं, उनके घरों को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया जाए। कलेक्टर के इस तेवर से अवैध शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।

दरअसल, गनियारी इलाके में अवैध महुआ शराब की बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इससे नाराज कलेक्टर ने तहसीलदार श्रद्धा सिंह को फोन लगाकर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने पूछा कि पहले से ही आदेश दिए जाने और बार-बार चेतावनी के बाद भी इन शराब बेचने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? कलेक्टर ने रेत और मुरूम के अवैध उत्खनन पर भी नाराजगी जताई और टीम बनाकर सभी अवैध गतिविधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Read More ड्रीम एन्क्लेव कॉलोनी में गेट खोलने को लेकर हुआ जमकर विवाद, निगम अमले से रहवासियों ने की झूमाझटकी, कार्रवाई के बाद फिर जड़ा ताला, देखे वीडियो...

मंगलवार को घुटकू और गनियारी के ग्रामीणों ने कलेक्टर के समक्ष अवैध शराब और रेत की बिक्री की शिकायत दर्ज कराई थी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लोफंदी में जहरीली महुआ शराब पीने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद भी इलाके में धड़ल्ले से अवैध शराब का कारोबार जारी था, जिससे ग्रामीण दहशत में थे।

Read More वन विभाग ने गिने पेड़ों के ठूंठ, पर खनिज विभाग को अब भी नहीं दिख रहीं गरजती पोकलेन मशीनें

ग्रामीणों की आपबीती सुनने के बाद कलेक्टर शरण का पारा चढ़ गया। उन्होंने तहसीलदार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी अवैध शराब बेचता पाया जाए, उसके घर को तुरंत तोड़ दिया जाए। 

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

होली पर बिलासपुर पुलिस का सख्त पहरा, 128 बदमाश भेजे गए जेल चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस बल

राज्य

Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई Britannia Industries को 6.37 करोड़ का GST नोटिस, क्लासिफिकेशन विवाद पर विभाग की कार्रवाई
मुंबई/नई दिल्ली। देश की प्रमुख फूड कंपनी Britannia Industries को जीएसटी विभाग ने 6.37 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस जारी...
कमिश्नरी सिस्टम पर कानूनी सवाल: हाईकोर्ट ने गृह सचिव और इंदौर पुलिस आयुक्त को जारी किया नोटिस, जाने क्या है मामला.....
सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: देरी की कीमत चुकानी होगी, मुआवजा लेट तो पेनल्टी खुद भरेगा नियोक्ता
School Bomb Threat News: बोर्ड परीक्षाओं के बीच राजधानी के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
HPV Vaccine India: सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 9–14 साल की लड़कियों को मिलेगा मुफ्त टीका