CM साय का नक्सलियों से दो टूक संदेश: 31 मार्च 2026 तक छोड़ें हिंसा, आत्मसमर्पण करें, सरकार देगी सुरक्षा और सम्मानजनक पुनर्वास

CM साय का नक्सलियों से दो टूक संदेश: 31 मार्च 2026 तक छोड़ें हिंसा, आत्मसमर्पण करें, सरकार देगी सुरक्षा और सम्मानजनक पुनर्वास

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले से नक्सलियों को स्पष्ट और संवेदनशील अपील करते हुए कहा कि हिंसा और बंदूक की राह किसी का भला नहीं करती। उन्होंने नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने और विकास की प्रक्रिया से जुड़ने का आह्वान किया, यह भरोसा दिलाते हुए कि सरकार आत्मसमर्पण करने वालों के साथ मानवीय और सम्मानजनक व्यवहार करेगी।

दो दिवसीय दौरे पर नारायणपुर पहुंचे मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च 2026 की स्पष्ट समय-सीमा तय की गई है। राज्य सरकार की प्रभावी पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और अभी भी आत्मसमर्पण के लिए पर्याप्त समय है। उन्होंने कहा कि जो लोग हथियार छोड़कर लौटेंगे, उनकी सुरक्षा, पुनर्वास और भविष्य की जिम्मेदारी सरकार निभाएगी।

मुख्यमंत्री ने बदलाव के उदाहरण गिनाते हुए कहा कि एक समय में जो नक्सली अबूझमाड़ हाफ मैराथन का विरोध करते थे, आज वही आत्मसमर्पण के बाद उसमें भागीदारी कर रहे हैं, यह सरकार की नीति और विश्वास का बड़ा प्रमाण है। उन्होंने बताया कि बस्तर ओलंपिक की शुरुआत भी इसी सोच के तहत की गई, जिसमें बड़ी संख्या में आत्मसमर्पित लोग उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं।

Read More छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 

सीएम साय ने कहा कि बस्तर अब हिंसा नहीं, विकास और खेल की पहचान बन रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि हर युवा को अवसर, हर गांव को सुविधा और पूरे क्षेत्र को स्थायी शांति मिले।

Latest News

एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO
Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत
Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?
जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार
उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद