प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिली छत्तीसगढ़ को 33 हजार 700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिली छत्तीसगढ़ को 33 हजार 700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया और 33,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विकास के लिए केवल बजट नहीं, बल्कि ईमानदार नीयत भी जरूरी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के कारण आदिवासी समाज तक विकास का लाभ नहीं पहुंच पाया।

IMG-20250330-WA0112

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनता तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचा रही है। उन्होंने इस दौरान राज्य के तीन लाख गरीब परिवारों को उनके नए (पीएम आवास) घर की सौगात देने की घोषणा भी की।

Read More बिलासपुर से रायगढ़ तक आयकर विभाग की दबिश, जेपी मित्तल के घर और कारोबार से जुड़े ठिकानों पर बड़ी कार्यवाही....

 

Read More एकादशी के दिन उजड़ा परिवार, मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में पसरा मातम

 नवरात्रि के पहले दिन छत्तीसगढ़ आना मेरा सौभाग्य

 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, आज नवरात्रि का पहला दिन है और छत्तीसगढ़ माता महामाया और माता कौशल्या की पावन भूमि है। इन नौ दिनों में शक्ति की उपासना होती है और यह छत्तीसगढ़ के लिए विशेष समय होता है। ऐसे शुभ अवसर पर यहां आकर मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं।"

 

आदिवासी समाज के लिए विशेष योजनाएं

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासी समाज के विकास के लिए विशेष अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने 'धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान' शुरू किया है और इसके तहत विशेष रूप से अति पिछड़ी आदिवासी जनजातियों के लिए 'पीएम जनमन योजना' लागू की गई है।उन्होंने कहा, "पहली बार केंद्र सरकार ने अति पिछड़ी जनजातियों के विकास के लिए विशेष योजना बनाई है। अब छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर बदल रही है। यह उन राज्यों में शामिल हो गया है जहां 100 प्रतिशत रेल नेटवर्क बिजली से संचालित होने लगा है।"

बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास

पीएम मोदी ने बताया कि सरकार गरीबों के घर, शिक्षा, सड़क, रेलवे, बिजली और गैस पाइपलाइन जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर तेजी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में 33,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है, जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

गारंटियां पूरी कर रही है सरकार

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी गारंटियों को तेजी से पूरा कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ की महिलाओं और किसानों के लिए किए गए वादों का जिक्र करते हुए बताया कि दो वर्षों का लंबित धान बोनस किसानों को वितरित किया गया है और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान की खरीद सुनिश्चित की गई है।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कर रही है, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में भर्ती परीक्षाओं में बड़े घोटाले हुए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इन घोटालों की जांच के आदेश दिए हैं और जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है।

हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे

पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बने 25 साल पूरे हो रहे हैं और यह राज्य अपनी रजत जयंती मना रहा है। उन्होंने कहा कि यह संयोग है कि यह वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। उन्होंने कहा, "अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था और अब हमारा संकल्प है कि इसे और समृद्ध बनाएं। हमने इसे बनाया है, हम ही इसे संवारेंगे।"

कांग्रेस पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया और विकास के कार्यों में घोटाले किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल धोखा दिया गया।उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस क्षेत्र में विकास नहीं हुआ। कांग्रेस के नेता केवल अपनी तिजोरियां भरने में लगे रहे और जनता की परेशानियों की अनदेखी की।"

 

 गांव-गांव तक पहुंच रहा विकास

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक विकास योजनाएं पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई हैं और उन्हें लागू भी किया जा रहा है।उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे भाजपा सरकार पर भरोसा बनाए रखें क्योंकि यह सरकार केवल और केवल जनता की भलाई के लिए काम कर रही है।

 

 छत्तीसगढ़ को हम विकसित राज्य बनाना हमारा लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए और भी नई योजनाएं ला रही है, जिससे राज्य के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को देश का सबसे विकसित राज्य बनाना है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

जनता से आशीर्वाद मांगा

अपने भाषण के अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता से समर्थन बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, आपने भाजपा को जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए मैं आपका आभार प्रकट करता हूं। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है और इसके लिए आपका साथ जरूरी है।प्रधानमंत्री के इस संबोधन के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद थे और उन्होंने मोदी-मोदी के नारे लगाकर उनका समर्थन किया।

Tags:

Latest News

व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज व्यापार विहार में अर्धनग्न हालत में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
मेडिकल स्टोर पर छापा, 207 कफ सिरप, 3600 प्रतिबंधित टैबलेट जब्त, संचालक गिरफ्तार, यूपी से जुड़ रहे सप्लाई के तार
आग का कहर! तीन अलग-अलग जगह भड़की लपटें, दमकल ने संभाला मोर्चा
न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र
10 दिन की पैरोल पर जेल से निकला हत्याकांड का दोषी, 18 साल से पुलिस की पकड़ से बाहर, अब दर्ज हुई एफआईआर
30 राज्यों के 250 शटलरों का छत्तीसगढ़ में जमावड़ा, अरुण साव ने किया मिनी नेशनल बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
मेहंदी लगाने घर से निकली छात्रा झरने के गहरे कुंड में डूबी, 25 मिनट तक चला बचाने का संघर्ष, हो गई मौत
सूने घर में 15 लाख की चोरी, ताला तोड़कर घुसे चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के जेवर, कमरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम
छात्रावास की जमीन पर JCB चली तो भड़के छात्र, बाउंड्रीवाल तोड़ने पर कलेक्टर से शिकायत, सीमांकन होने तक काम रोकने की मांग
'मुझे बंधक बना लिया है, पुलिस भेजकर छुड़वाइए', व्यापारियों के बीच घिरे मंत्री ने टीआई को किया फोन
महादेव सट्टा एप: दुबई कनेक्शन से खुली वकील की भूमिका, 28 नवंबर तक ईडी रिमांड
250 करोड़ का प्रोजेक्ट 601.48 करोड़ तक पहुंचा, केंद्रीय जांच से बचने फाइल के 8 टुकड़े करने का आरोप...