छत्तीसगढ़ GST रेड: बिलासपुर के 3 कोल कारोबारी जांच के घेरे में, महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़ रुपये किए सरेंडर, अंकिता लोखंडे- विक्की जैन परिवार से जुड़ा है मामला

छत्तीसगढ़ GST रेड: बिलासपुर के 3 कोल कारोबारी जांच के घेरे में, महावीर कोल वाशरी ने 10 करोड़ रुपये किए सरेंडर, अंकिता लोखंडे- विक्की जैन परिवार से जुड़ा है मामला

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तीन बड़े कोल कारोबारियों महावीर कोलवाशरी, फिल कोल और पारस कोल एंड बेनिफिकेशन के कुल 11 ठिकानों पर राज्य GST टीम ने शुक्रवार को छापेमारी की। राज्य GST कमिश्नर मुकेश बंसल के निर्देश पर रायपुर की टीम ने कारोबारियों के ऑफिस, घर, प्लांट और वाशरी समेत सभी स्थानों पर जांच की।

सूत्रों के अनुसार, 12 दिसंबर की सुबह से देर रात तक टीम कारोबारियों के वित्तीय लेनदेन और आय के रिकॉर्ड की जांच में लगी रही। जांच के बाद महावीर कोलवाशरी ने 10 करोड़ रुपए सरकारी खजाने में सरेंडर किए। अन्य दो कारोबारियों के ठिकानों पर जांच जारी है।WhatsApp-Image-2025-12-13-at-12.24.11_22ec74c4

जीएसटी की डायरेक्ट निगरानी में थे कारोबार
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में कोल मिक्सिंग और अन्य गतिविधियों में इनपुट टैक्स क्रेडिट की हेराफेरी के संकेत मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि कारोबारियों ने टैक्स बचाने के लिए विभिन्न तरह के वित्तीय खेल किए। यह मामला करोड़ों रुपए का टैक्स चोरी से जुड़ा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, बिलासपुर के ये तीन बड़े कोल व्यापारी लंबे समय से GST की डायरेक्ट निगरानी में थे। उनका कारोबार देश के अलग-अलग राज्यों से जुड़ा है। आय और टैक्स भुगतान में अंतर देखने के बाद रायपुर की टीम ने उनके ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की।WhatsApp-Image-2025-12-13-at-12.24.10_05bfd1c8

Read More जंगल में मवेशी चराना पड़ा भारी, अचानक सामने आया भालू; दो ग्रामीणों पर हमला, इलाके में बढ़ी दहशत

मात्रा की जांच के बाद टैक्स चोरी के आंकड़े होंगे सार्वजनिक
अधिकारियों ने कोयले में मिक्सिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे तत्वों की खरीद-बिक्री से संबंधित जानकारी ली है। हालांकि, मात्रा का मिलान अभी पूरा नहीं हो पाया है। अधिकारियों का कहना है कि जब मात्रा का मिलान पूरा हो जाएगा, तभी टैक्स चोरी के वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे।WhatsApp-Image-2025-12-13-at-12.24.10_70cdc4fd

Read More Bastar Nursing Protest: 2018 से लंबित ग्रेड-पे पर नर्सिंग स्टाफ का फूटा आक्रोश, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में 3 दिन का विरोध

जांच दो दिन से जारी
GST टीम की जांच आज भी जारी है। रायपुर के अधिकारी दो दिन से शहर में ठहरे हुए हैं और सभी ठिकानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को टीम व्यापार विहार और लिंक रोड स्थित ऑफिस, वाशरी और प्लांट में देर रात तक जांच करती रही।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार