सीजीपीएससी भर्ती घोटाला: बारनवापारा बना था खास' सेंटर, टामन सोनवानी समेत 13 लोगों पर सीबीआई की चार्जशीट

सीजीपीएससी भर्ती घोटाला: बारनवापारा बना था खास' सेंटर, टामन सोनवानी समेत 13 लोगों पर सीबीआई की चार्जशीट

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती घोटाले में सीबीआई ने शुक्रवार को विशेष कोर्ट में 400 पन्नों की फाइनल चार्जशीट पेश कर दी है। सीबीआई की इस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पर्चा लीक करने के बाद खास अभ्यर्थियों को डिप्टी कलेक्टर बनाने के लिए बारनवापारा को एक स्पेशल परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस पूरी साजिश में कारोबारी उत्कर्ष चंद्राकर की बड़ी भूमिका सामने आई है जिसे सीबीआई ने अब आरोपी बनाया है।

सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक साल 2021 की भर्ती में अपने रिश्तेदारों और चहेतों को अफसर बनाने के लिए पूरी प्लानिंग की गई थी। टामन सोनवानी ने बताया कि उनके करीबियों को पहले से ही सवालों के जवाब पता थे। जांच में सामने आया कि परीक्षा नियंत्रक ने साल 2020 का प्रश्नपत्र एक साल तक छिपाकर रखा और बिना किसी सरकारी एंट्री के उसे 2021 की मुख्य परीक्षा में इस्तेमाल कर लिया।

इन दिग्गजों पर कसा शिकंजा

Read More अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल

सीबीआई ने जिन 13 लोगों को आरोपी बनाया है उनमें तत्कालीन अध्यक्ष टामन सोनवानी, उद्योगपति श्रवण कुमार गोयल, तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और ललित गणवीर शामिल हैं। इनके अलावा टामन सोनवानी के रिश्तेदार नितेश, साहिल, मीशा कोसले, दीपा अजगले और सचिव का बेटा सुमित ध्रुव भी नामजद हैं।

Read More 90 करोड़ की सड़क पर पहली परत ही नहीं टिक पाई! डामर उखड़ा तो उठे सवाल, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी गठित

रिश्तेदारों को ऐसे बांटी रेवड़ियां

चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि सचिव जीवन किशोर ध्रुव ने अपने बेटे सुमित को पहले ही पेपर और मॉडल आंसर दे दिए थे जिससे उसका चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हो गया। छापेमारी के दौरान उनके घर से प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी भी मिली है। टामन सोनवानी के भतीजे विनीत खेबर और उनकी पत्नी के बीच हुई व्हाट्सएप चैट से इस पूरे खेल का पर्दाफाश हुआ है।

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि बारनवापारा में अभ्यर्थियों के ठहरने और खाने-पीने का पूरा इंतजाम कारोबारी उत्कर्ष चंद्राकर ने किया था ताकि वहां गोपनीय तरीके से परीक्षा की तैयारी कराई जा सके। इस मामले में 29 अभ्यर्थियों को गवाह बनाया गया है। अब कोर्ट में चार्जशीट पेश होने के बाद इस केस की सुनवाई में तेजी आएगी और कई बड़े चेहरों की मुश्किलें बढ़ना तय है।

Tags:

Latest News

दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई
Bilaspur News: गरबा रील में सिगरेट और पिस्टल दिखाने पर बवाल, शिकायत के बाद 9 लोग गिरफ्तार; 5 युवतियां भी शामिल