CG Train Cancelled News: रेल यात्रियों को झटका, रायपुर–बिलासपुर रूट की 8 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

CG Train Cancelled News: रेल यात्रियों को झटका, रायपुर–बिलासपुर रूट की 8 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट

रायपुर: CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। अगर आप 11 और 12 जनवरी को ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

रेलवे द्वारा गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसका सीधा असर रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी रूट पर चलने वाली मेमू और पैसेंजर ट्रेनों पर पड़ेगा।

11 जनवरी को रद्द रहने वाली ट्रेनें

Read More रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज

  • 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर
  • 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर
  • 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
  • 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर

12 जनवरी को रद्द रहने वाली ट्रेनें

Read More नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

  • 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर
  • 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर

बीच रास्ते में समाप्त / परिवर्तित ट्रेनें

68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू:
11 जनवरी को यह ट्रेन झारसुगुड़ा से चलकर बिलासपुर में ही समाप्त होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच यह रद्द रहेगी।

68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू:
11 जनवरी को यह ट्रेन गोंदिया के बजाय बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सफर से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें। असुविधा से बचने के लिए यात्री NTES ऐप, IRCTC वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच