CG Political: कर्नाटक से छत्तीसगढ़ तक सियासी घमासान, ‘बाबा के साथ अन्याय’ पर भूपेश बघेल का BJP को करारा जवाब

CG Political: कर्नाटक से छत्तीसगढ़ तक सियासी घमासान, ‘बाबा के साथ अन्याय’ पर भूपेश बघेल का BJP को करारा जवाब

रायपुर: कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता परिवर्तन के फैसले के बाद अब इसका असर छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को लेकर ‘बाबा के साथ अन्याय’ का मुद्दा उठाया, जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जबरदस्ती भ्रम फैलाने और राजनीतिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।

दरअसल, कांग्रेस हाईकमान के फैसले के बाद कर्नाटक में सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और डीके शिवकुमार को नया सीएम बनाए जाने की तैयारी शुरू हुई। इसी को लेकर बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान चर्चित ‘ढाई-ढाई साल’ फॉर्मूले को फिर से उछाला। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस में हाईकमान का फैसला सर्वोपरि होता है और कोई भी अनुशासित कार्यकर्ता उस पर सवाल नहीं उठाता।

भूपेश बघेल ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री बने थे, उसी दिन से विपक्ष यह प्रचार कर रहा था कि ढाई साल बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा एक ही जवाब था, जिस दिन हाईकमान कहेगा, उसी दिन इस्तीफा दे देंगे। लेकिन पांच साल पूरे हो गए और ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला। बघेल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व तय करता है कि किस नेता को कौन-सी जिम्मेदारी देनी है और वे राष्ट्रीय महासचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Read More बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

पूर्व मुख्यमंत्री ने नीट परीक्षा में वायुसेना की मदद लेने के प्रस्ताव पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सेना का काम देश की सुरक्षा करना है, परीक्षा कराना नहीं। बघेल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार खुद मान चुकी है कि गृह मंत्रालय और स्थानीय प्रशासन व्यवस्था संभालने में विफल हैं। उन्होंने NTA की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि समस्या की जड़ को ठीक करने के बजाय सरकार सिर्फ दिखावटी समाधान तलाश रही है।

Read More आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान

इसके अलावा भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में राशन, पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर लोग परेशान हैं, जबकि सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है। रायपुर के मंदिर हसौद हत्या मामले और प्रशासनिक विवादों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। साथ ही हसदेव क्षेत्र में पेड़ों की कटाई को लेकर भी उन्होंने सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े किए।

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा