वर्दी की आड़ में भरोसे से खिलवाड़, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरक्षक गिरफ्तार

वर्दी की आड़ में भरोसे से खिलवाड़, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरक्षक गिरफ्तार

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक आरक्षक ने वर्दी की आड़ में एक युवती के भरोसे के साथ खिलवाड़ किया हैं l आरक्षक पर  युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी आरक्षक सुमंत मिरी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उससे पहले प्रेम संबंध बनाए और फिर शादी का झांसा देकर करीब तीन वर्षों तक उसका दैहिक शोषण करता रहा। जब पीड़िता को लगातार धोखा दिए जाने का एहसास हुआ, तो उसने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आरक्षक सुमंत मिरी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की हर पहलू से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More LPU में रेप की अफवाह के बाद भड़का विवाद, हाईवे जाम और आगजनी के बीच परीक्षाएं टलीं

 

Read More दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव

Tags:

Latest News

यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले  निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी यौन उत्पीड़न केस: हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग ने बदले निलंबित IPS डांगी केस में जांच अधिकारी
रेलवे कर्मचारी बना ‘कमीशन एजेंट’! आरक्षण केंद्र से टिकट दलाली का खुलासा, 74 हजार के 14 टिकट मिले
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: उदय राव को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत, EOW/ACB केस में मिली राहत
समुद्र के बीच गांधी की शतरंज की बाजी, 24 दिन की यात्रा में सीखी उर्दू-तमिल
छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव
दस भुजाओं में हंसिया से लेकर धान की बाली तक, छत्तीसगढ़ी महतारी के रूप में विराजेंगी मां दुर्गा
युक्तियुक्तकरण-पदोन्नति घोटाले पर नए DEO का बड़ा एक्शन, न्यायालयीन शाखा का क्लर्क निलंबित
लगातार 20 महीने गैरहाजिर, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब, संविदा व्याख्याता की सेवा समाप्त
मल्हार के सरकारी स्कूल में पढ़ाई को लेकर छात्राओं का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्राचार्य-शिक्षकों पर लगाए गंभीर आरोप
गांव में हथियार लेकर दबंगई पड़ी भारी, पुलिस ने चार युवकों को तख्तियां पहनाकर कराया पैदल भ्रमण
Bengal Politics: TMC के 4 बैंक खाते नहीं होंगे अनफ्रीज, 804 करोड़ के फंड पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार
Jharkhand High Court: SC-ST केस में जवाब देने में देरी पड़ी भारी, हेमंत सोरेन पर 10 हजार जुर्माना क्यों लगा?