नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी : फरसगांव तहसीलदार के रीडर को ACB ने किया गिरफ्तार

नामांतरण के नाम पर रिश्वतखोरी  : फरसगांव तहसीलदार के  रीडर  को ACB  ने किया गिरफ्तार

कोंडागांव जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार को फरसगांव तहसील कार्यालय में पदस्थ तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को 10 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। इस  ट्रैप के बाद पूरे तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों व वहां मौजूद लोगों के बीच दिन भर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

बता दें कि मामले की शुरुआत ग्राम पाटला (फरसगांव) के रहने वाले बिसुलाल नेताम की शिकायत से हुई थी। बिसुलाल ने ACB को सूचना दी थी कि उनके एक नामांतरण प्रकरण में उनकी बुआ और पिता का नाम जोड़ने के एवज में रीडर मुकेश रंगारी द्वारा कुल 70 हजार रुपये की मोटी रकम बतौर रिश्वत मांगी जा रही है। इस  शिकायत के मिलने के बाद ACB टीम ने पहले तथ्यों का सत्यापन किया और फिर आरोपी को पकड़ने की  ठोस योजना बनाई।

तफ्तीश और ट्रैप की कार्रवाई के दौरान यह बात  सामने आई कि आरोपी रीडर को शिकायतकर्ता द्वारा पहले ही 35 हजार रुपये की राशि दी जा चुकी थी। यह रकम 15 हजार और 20 हजार रुपये की दो अलग-अलग किश्तों में पहुंचाई गई थी। इसके बाद, मंगलवार को जब तय योजना के मुताबिक आरोपी तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये नगद ले रहा था, तभी वहां पहले से मुस्तैद ACB की टीम ने उसे रंगेहाथों दबोच लिया। टीम ने मौके से ही रिश्वत की वह राशि जब्त कर ली और आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया।

Read More Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान

इस पूरी कार्रवाई के संदर्भ में ACB के डीएसपी चंद्रशेखर ध्रुव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत सही पाए जाने के बाद ही यह ट्रैप किया गया। पकड़े गए आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष न्यायालय में पेश करके न्यायिक रिमांड पर भेजने की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डीएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि शुरुआती जांच में फिलहाल किसी अन्य कर्मचारी या अधिकारी के इस मामले में शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। हालांकि, विभागीय जांच अभी जारी है और यदि इस पूरे प्रकरण में किसी अन्य की भूमिका भी संदिग्ध पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस

Tags:

Latest News

सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी