CG News: सरकारी स्कूल में स्वीपर गायब, मासूम बच्चों से लगवाई जा रही झाड़ू; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

CG News: सरकारी स्कूल में स्वीपर गायब, मासूम बच्चों से लगवाई जा रही झाड़ू; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में स्वीपर की अनुपस्थिति के चलते मासूम बच्चों से झाड़ू-पोंछा कराया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्कूल में बच्चों से कराया जा रहा सफाई कार्य
यह मामला कुटरा भाटापारा प्राथमिक शाला का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्चे कक्षा के बजाय स्कूल परिसर में झाड़ू लगाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल में नियुक्त स्वीपर लंबे समय से नदारद है, लेकिन इसके बावजूद वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई।

पालकों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
बच्चों से काम कराए जाने की जानकारी सामने आने के बाद पालकों में भारी आक्रोश है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल भेजा जाता है, न कि सफाई कार्य कराने के लिए। उन्होंने शिक्षा विभाग से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read More हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप

शिक्षा विभाग की लापरवाही उजागर
स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को स्वीपर की अनुपस्थिति की जानकारी होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। यह मामला बाल अधिकारों के उल्लंघन से भी जुड़ा माना जा रहा है।

Read More अब 'साइबर दीदी' बनकर गांव-गांव ऑनलाइन ठगी रोकेंगी बिहान दीदियां,स्टेट रैंकिंग में जिला 5वें नंबर पर

वीडियो वायरल, प्रशासन हरकत में
वीडियो के वायरल होने के बाद अब प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं।

Latest News

दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई
Bilaspur News: गरबा रील में सिगरेट और पिस्टल दिखाने पर बवाल, शिकायत के बाद 9 लोग गिरफ्तार; 5 युवतियां भी शामिल