बिलासपुर यूनिवर्सिटी: भ्रष्टाचार पर सरकार का बड़ा प्रहार, कुलसचिव सस्पेंड; जेम पोर्टल के जरिए चहेती फर्मों को उपकृत करने का आरोप

बिलासपुर यूनिवर्सिटी: भ्रष्टाचार पर सरकार का बड़ा प्रहार, कुलसचिव सस्पेंड; जेम पोर्टल के जरिए चहेती फर्मों को उपकृत करने का आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय (ABVU) में व्याप्त प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताओं पर कड़ा रुख अपनाते हुए तत्कालीन कुलसचिव और वर्तमान उप-कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र दुबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डॉ. दुबे पर विश्वविद्यालय मद की राशि में हेराफेरी और जेम (GeM) पोर्टल के माध्यम से सामग्री खरीदी में गंभीर आर्थिक गड़बड़ियों के प्रमाण मिले हैं।

भंडार क्रय नियमों की अनदेखी और पसंदीदा फर्मों पर मेहरबानी का आरोप....

निलंबन आदेश के मुताबिक, डॉ. शैलेंद्र दुबे ने सामग्री क्रय के दौरान 'छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम 2002' (संशोधित 2025) के संगत प्रावधानों का उल्लंघन किया है। आरोप है कि 15 अप्रैल 2025 को जेम पोर्टल के माध्यम से बिना किसी निविदा के L1 पद्धति का सहारा लेकर 1 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदी की गई।

Read More व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज

हैरानी की बात यह है कि एक ही दिन में तीन विशिष्ट फर्मों—सागर इंडस्ट्रीज, सिंघानिया ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज और ओशन एंटरप्राइजेज (सभी जांजगीर स्थित)—को 26 क्रय आदेश जारी किए गए। जांच में यह तथ्य सामने आया है कि इन सभी फर्मों का स्वामित्व संभवतः एक ही परिवार के पास है, जिन्हें अनुचित लाभ पहुँचाने के लिए पूरी प्रक्रिया को प्रभावित किया गया। इसके बाद 19 और 28 अप्रैल को भी इसी तरह के आदेश इन्हीं फर्मों को दिए गए थे।

Read More मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस: मुख्य सचिव के निर्देश पर कार्रवाई

प्रदेश में जेम पोर्टल के माध्यम से हो रही खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सरकार बेहद संवेदनशील है। हाल ही में मुख्य सचिव विकास शील ने जेम खरीदी में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डॉ. दुबे पर हुई यह कार्रवाई इसी मुहिम का हिस्सा मानी जा रही है। इससे पूर्व महासमुंद के राजीव लोचन पीजी कॉलेज की प्राचार्या समेत चार प्राध्यापकों को भी इसी तरह के मामलों में निलंबित किया जा चुका है।

नियुक्तियों में विवाद....

विश्वविद्यालय के छात्र लंबे समय से तत्कालीन कुलसचिव डॉ. दुबे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे थे। विवाद का एक अन्य मुख्य केंद्र कुलपति के निज सहायक उपेन चंद्राकर की नियुक्ति है। छात्रों का दावा है कि चंद्राकर का योग्यता प्रमाण पत्र राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से अनुमोदित नहीं है और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भी इसे अमान्य करार दे चुका है। छात्रों ने इसे सीधे तौर पर 'मिलीभगत और भाई-भतीजावाद' का मामला बताया था। निलंबन की अवधि में डॉ. शैलेंद्र दुबे का मुख्यालय क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय, उच्च शिक्षा विभाग, बिलासपुर संभाग निर्धारित किया गया है। आदेश में उल्लेख है कि:  डॉ. दुबे का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत पाया गया है। उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। इस पूरे प्रकरण में विभागीय जांच की प्रक्रिया अलग से संचालित की जाएगी, जिससे अन्य दोषियों के नाम भी सामने आने की संभावना है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बिलासपुर की सड़कों पर ‘जान हथेली पर’! एक बाइक पर 5 छात्र, बिना हेलमेट स्टंट; VIDEO ने मचाया हड़कंप बिलासपुर की सड़कों पर ‘जान हथेली पर’! एक बाइक पर 5 छात्र, बिना हेलमेट स्टंट; VIDEO ने मचाया हड़कंप
भोपाल नगर निगम में सीनियर-जूनियर अफसर आमने-सामने! बैठक में भड़का विवाद, AHO ने दिखाया इस्तीफा; बोले- ‘हमेशा रखता हूं साथ’
गाड़ियों के आगे सड़क पर लेटकर शूटिंग! इंदौर की इन्फ्लुएंसर का VIDEO वायरल, पुलिस बोली- नियम टूटा तो होगी कार्रवाई
दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, पत्नी समेत कई पर गंभीर सवाल; मां ने सुनाई खौफनाक कहानी
रात के सन्नाटे में किचन से आई आवाज… दरवाजा खोला तो सामने था भालू! कॉलोनी में दरवाजे तोड़ने की कोशिश
Saurav Das Privacy Case: CJP प्रवक्ता ने दिल्ली HC में लगाई गुहार, 2 करोड़ के हर्जाने की मांग; निजी जानकारी सार्वजनिक करने का आरोप
IGKV Paper Leak का बड़ा खुलासा: बंद लिफाफे के अंदर तक पहुंचा कैमरा, प्रोफेसर समेत 6 गिरफ्तार; 12 हजार में छात्रों ने खरीदा पेपर
30 लोगों की मौजूदगी से मचा बवाल! रायपुर में कथित मतांतरण के आरोप, बजरंग दल का प्रदर्शन; 3 पर FIR
80 की नमकीन का पैकेट खोला तो अंदर मिला मरा चूहा! वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने शुरू की जांच
IGKV पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख! CM साय बोले- परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
रतनपुर में पुल के नीचे मिला नवजात, सुबह-सुबह मचा हड़कंप; बच्चे को छोड़ने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
Bihar Road Accident: चंपारण में ऑर्केस्ट्रा देख रही भीड़ में घुसी बेकाबू बस, 5 की मौत; छठिहार की खुशियां मातम में बदलीं